बुल्गारिया के 33 वर्षीय टेनिस स्टार ग्रिगोर दिमित्रोव (Grigor Dimitrov) ने मंगलवार को शंघाई में इस साल बेहतरीन फॉर्म में चल रहे ऑस्ट्रलियाई खिलाड़ी एलेक्सी पोपिरिन (Alexei Popyrin) के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। पोपिरिन ने अपने पिछले चार मैचों में टॉप 10 में शामिल खिलाड़ियों को हराया था, जिसमें दो महीने पहले कनाडा में मास्टर्स 1000 खिताब के दौरान दिमित्रोव पर जीत भी शामिल थी।
हालाँकि, वर्ल्ड नंबर 10 दिमित्रोव उनसे अपनी पिछली हार का बदला लेने के लिए पूरी तरह से तैयार थे। उन्होंने पहले सेट में वर्ल्ड नंबर 23 पोपिरिन के खिलाफ टाई-ब्रेक [7-6 (5)] में जीत हासिल करने के बाद दूसरे सेट में 6-2 से आसानी से हराया। यह इस साल उनकी 40वीं जीत थी। इसी के साथ, उन्होंने अपने करियर में चौथी बार 40 या उससे ज्यादा मैचों में जीत हासिल करने की उपलब्धि हासिल कर ली।
ग्रिगोर दिमित्रोव ने अपने करियर में पहली बार लगातार दो साल जीता 40 से ज्यादा मैच

33 वर्षीय बुल्गारियाई खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव (Grigor Dimitrov) ने इस साल 40वीं जीत हासिल करते ही एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने करियर में पहली बार लगातार दो साल 40 या उससे अधिक मैच जीते हैं।
यह उनके करियर का चौथा साल है, जब उन्होंने 40 या उससे ज्यादा जीत हासिल की है। इससे पहले, उन्होंने साल 2014 में 50 जीत, 2017 में 49 जीत, 2023 में 41 जीत हासिल की थी। इसके अलावा, वह 2024 में अब तक 40 जीत दर्ज कर चुके हैं।
Grigor Dimitrov की जीत-हार का रिकॉर्ड (टूर-स्तर)
2008: 0-1
2009: 4-6
2010: 3-2
2011: 18-25
2012: 24-19
2013: 37-23
2014: 50-18
2015: 33-22
2016: 39-26
2017: 49-19
2018: 25-19
2019: 22-21
2020: 18-11
2021: 24-18
2022: 26-22
2023: 41-21
2024: 40-14*
नोट: यहाँ दिए गए सभी आंकड़े 08 अक्टूबर 2024 के अनुसार हैं।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







