Wednesday, February 18

पूर्व वर्ल्ड नंबर 3 और बुल्गारिया के टेनिस स्टार Grigor Dimitrov को एटीपी 2024 स्टीफन एडबर्ग स्पोर्ट्समैनशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

ग्रिगोर दिमित्रोव को उनके साथी खिलाड़ियों द्वारा इस अवार्ड के लिए चुना गया था। यह अवार्ड उस खिलाड़ी को दिया जाता है जो कोर्ट के अंदर और बाहर निष्पक्ष खेल, व्यावसायिकता और ईमानदारी का प्रदर्शन करता है।

स्वीडिश टेनिस स्टार स्टीफन एडबर्ग ने 1988 और 1995 के बीच पांच बार एटीपी स्पोर्ट्समैनशिप अवार्ड जीता था। 1996 से उनके नाम पर इस अवार्ड का नाम रखा गया। इससे पहले, 1977 से 1995 यह अवार्ड एटीपी स्पोर्ट्समैनशिप अवार्ड के नाम से जाना जाता था।

पहली बार विजेताओं की सूची में शामिल हुए ग्रिगोर दिमित्रोव

Grigor Dimitrov
Grigor Dimitrov

33 वर्षीय खिलाड़ी मात्र एक बार स्टीफन एडबर्ग स्पोर्ट्समैनशिप अवार्ड जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले, कैस्पर रूड और विंबलडन चैंपियन कार्लोस अल्कराज ने 2022 और 2023 में यह पुरस्कार जीता था।

टेनिस के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर और राफेल नडाल ने 2004 से 2021 तक इस अवार्ड पर अपना दबदबा बनाए रखा था। फेडरर ने 13 बार यह अवार्ड अपने नाम किया था, जबकि नडाल को 5 बार यह सम्मान मिला।

Roger Federer and Rafael Nadal
Roger Federer and Rafael Nadal

उनके अलावा, पैट राफ़्टर चार बार और एलेक्स कोरेट्जा एवं पाराडॉर्न श्रीचफन 2-2 बार यह अवार्ड अपने नाम कर चुके हैं। कोरेट्जा 1996 में स्टीफन एडबर्ग स्पोर्ट्समैनशिप अवार्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी थे।

दिमित्रोव ने अपने साथियों और प्रशंसकों के लिए एक विशेष वीडियो में कहा, “मैं बहुत आभारी हूं, अपने सभी प्रशंसकों, अपने सभी सहयोगियों, उन सभी का बहुत आभारी हूं जिन्होंने इस पूरे समय में इतना समर्थन दिया है। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस करता हूं।”

“इस अद्भुत सराहना के लिए आप सभी को धन्यवाद, और मैं यह सुनिश्चित करूँगा कि मैं आगे बढ़ता रहूँ और सर्वश्रेष्ठ बनने का प्रयास करता रहूँ।”

Stefan Edberg
Stefan Edberg/ Image Courtesy: ATP Tour

1996 से अब तक स्टीफन एडबर्ग स्पोर्ट्समैनशिप अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची

2024 – ग्रिगोर दिमित्रोव*

2023 –  कार्लोस अल्काराज

2022 – कैस्पर रूड

2021 –  राफेल नडाल (5)

2020 –  राफेल नडाल (4)

2019 –  राफेल नडाल (3)

2018 –  राफेल नडाल (2)

2017 –  रोजर फेडरर (13)

2016 –  रोजर फेडरर (12)

2015 –  रोजर फेडरर (11)

2014 –  रोजर फेडरर (10)

2013 –  रोजर फेडरर (9)

2012 –  रोजर फेडरर (8)

2011 –  रोजर फेडरर (7)

2010 –  राफेल नडाल (1)

2009 –  रोजर फेडरर (6)

2008 –  रोजर फेडरर (5)

2007 –  रोजर फेडरर (4)

2006 –  रोजर फेडरर (3)

2005 –  रोजर फेडरर (2)

2004 –   रोजर फेडरर (1)

2003 –  पाराडॉर्न श्रीचफन (2)

2002 –   पाराडॉर्न श्रीचफन (1)

2001 –  पैट राफ़्टर (4)

2000 –  पैट राफ़्टर (3)

1999 –  पैट राफ़्टर (2)

1998 –  एलेक्स कोरेट्जा (2)

1997 –   पैट राफ़्टर (1)

1996 –   एलेक्स कोरेट्जा (1)

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version