Wednesday, March 11

हाल ही में जारी हुए WTA रैंकिंग में पोलिश टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियाटेक (Iga Swiatek) एक बार फिर से पहले स्थान पर हैं। वह इस स्थान पर अपने करियर का 125वां सप्ताह बिता रही हैं। स्वियाटेक 2023 से लेकर अब तक लगातार 50वें सप्ताह रैंकिंग में नंबर 1 पर रही हैं, जो एक बड़ी उपलब्धि है।

हालाँकि, यह पहली बार नहीं है, जब स्वियाटेक ने अपने करियर में लगातार 50 या उससे ज्यादा सप्ताह तक नंबर 1 पर रहीं हैं। इससे पहले वह 2022 से लेकर 2023 तक के बीच लगातार 75 सप्ताह तक WTA रैंकिंग में पहले स्थान पर रह चुकी हैं।

बता दें कि, स्वियाटेक 4 अप्रैल, 2022 से 10 सितंबर, 2023 तक लगातार 75 सप्ताह तक पहले स्थान पर रहीं, फिर आर्यना सबालेंका ने उन्हें पछाड़ते हुए लगातार आठ सप्ताह तक इस स्थान पर अपना कब्जा जमाए रखा। हालाँकि, पोलिश खिलाड़ी 6 नवंबर, 2023 को एक बार फिर WTA रैंकिंग में पहले स्थान पर आ गईं और तब से यह उनका 50वां सप्ताह है, जब वह टॉप पर बनी हुई हैं।

एक से ज्यादा बार लगातार 50 सप्ताह तक नंबर 1 रहने वाली 7वीं खिलाड़ी बनीं Iga Swiatek

Iga Swiatek becomes just the seventh player to record multiple 50-week stints as WTA No. 1
Iga Swiatek

सोमवार को जारी हुए लेटेस्ट WTA रैंकिंग में पहले स्थान पर रहने के साथ पोलिश स्टार इगा स्वियाटेक (Iga Swiatek) ने इतिहास रच दिया है। अब वह एक से ज्यादा बार लगातार 50 सप्ताह तक WTA रैंकिंग में पहले स्थान पर रहने वाली मात्र 7वीं खिलाड़ी बन गई हैं।

उनसे पहले क्रिस एवर्ट, मार्टिना नवरातिलोवा, स्टेफी ग्राफ, मोनिका सेलेस, मार्टिना हिंगिस और सेरेना विलियम्स ने यह कारनामा किया था। बता दें कि, WTA रैंकिंग आधिकारिक तौर पर 3 नवम्बर 1975 के सप्ताह से शुरू हुई थी।

एक से ज्यादा बार लगातार 50 सप्ताह तक WTA रैंकिंग में नंबर 1 पर रहने वालीं खिलाड़ी

  1. क्रिस एवर्ट (2): 113 सप्ताह [1976-1978], 76 सप्ताह [1980-1982]
  2. मार्टिना नवरातिलोवा (2): 156 सप्ताह [1982-1985], 90 सप्ताह [1985-1987]
  3. स्टेफी ग्राफ (3): 186 सप्ताह [1987-1991], 87 सप्ताह [1993-1995], 94 सप्ताह [1995-1997]
  4. मोनिका सेलेस (2): 91 सप्ताह [1991-1993], 64 सप्ताह [1995-1996]
  5. मार्टिना हिंगिस (2): 80 सप्ताह [1997-1998], 73 सप्ताह [2000-2001]
  6. सेरेना सेरेना (2): 57 सप्ताह [2002-2003], 186 सप्ताह [2013-2016]
  7. इगा स्वियाटेक (2): 75 सप्ताह [2022-2023], 50 सप्ताह [2023-वर्तमान]
Iga Swiatek becomes just the seventh player to record multiple 50-week stints as WTA No. 1
Iga Swiatek as WTA No. 1

हालांकि, आने वाले सप्ताहों में स्वियाटेक की नंबर 1 रैंकिंग को बड़ा खतरा होगा, क्योंकि वर्तमान समय में दूसरे स्थान पर मौजूद आर्यना सबालेंका उनके अंकों के बेहद करीब आ गई हैं। पहले दोनों खिलाड़ियों के बीच 1069 अंकों का अंतर था, लेकिन पिछले सप्ताह वुहान में डब्ल्यूटीए 1000 प्रतियोगिता जीतकर सबालेंका ने इस सप्ताह की रैंकिंग में अंकों के अंतर को सिर्फ 69 अंकों पर ला दिया। बता दें कि, वर्तमान समय में स्वियाटेक के 9,785 और सबालेंका के 9,716 अंक हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें। 

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version