Tuesday, June 16

इटालियन ओपन 2025 में टेनिस फैंस को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब तीन बार की चैंपियन इगा स्वियाटेक और ऑस्ट्रेलियन ओपन विजेता मेडिसन कीज़ को तीसरे राउंड में हार का सामना करना पड़ा। दोनों दिग्गज खिलाड़ी प्रतियोगिता की दावेदार मानी जा रही थीं, लेकिन रोम में हुए इस बड़े उलटफेर ने महिला एकल मुकाबले को पूरी तरह से खोल दिया है।

मौजूदा राउंड में क्ले कोर्ट की सबसे सफल खिलाड़ियों में गिनी जाने वाली स्वियाटेक ने 29वीं वरीयता प्राप्त डेनिएल कॉलिंस ने स्ट्रेट सेट्स में 6-1, 7-5 से हरा दिया। वहीं कीज़ को अमेरिका की ही युवा खिलाड़ी पेटन स्टर्न्स ने 2-6, 6-2, 7-6 (7-3) से मात दी।

क्ले कोर्ट की क्वीन इगा स्वियाटेक की हार

इगा स्वियाटेक ने पिछले कुछ सालों में क्ले कोर्ट पर जो दबदबा बनाया है, वह किसी से छुपा नहीं है। खासकर, रोम में उनका रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने यहां अपने पिछले 22 में से 21 मैच जीते थे। लेकिन डेनिएल कॉलिंस के खिलाफ हुए इस तीसरे राउंड के मुकाबले में स्वियाटेक पूरी तरह असहज नजर आईं।

पहले सेट में ही उनकी सर्विस बड़ी कमजोरी बन गई। उन्होंने दो डबल फॉल्ट किए और कॉलिंस ने लगातार चार बार उनकी सर्विस ब्रेक कर दी। सिर्फ 37 मिनट में कॉलिंस ने पहला सेट 6-1 से अपने नाम कर लिया। यह वही कॉलिंस हैं, जिनसे स्वियाटेक अब तक 8 में से 7 बार जीत चुकी थीं।

दूसरे सेट में स्वियाटेक ने थोड़ा संघर्ष दिखाया, लेकिन कॉलिंस की आक्रामक शैली ने उन्हें टिकने नहीं दिया। जब स्कोर 5-4 पर पहुंचा, कॉलिंस को पहला मैच प्वाइंट मिला, लेकिन वह चूक गईं। इसके बाद उन्होंने तीसरा मैच प्वाइंट 7-5 की बढ़त पर हासिल किया, जिसे स्वियाटेक के बैकहैंड के बाहर जाने से उन्होंने जीत में बदल दिया।

इस हार के साथ ही स्वियाटेक मार्च 2022 के बाद पहली बार WTA रैंकिंग की टॉप-3 से बाहर हो जाएंगी। 1161 दिनों के बाद यह पहला मौका होगा जब पोलिश स्टार रैंकिंग में नीचे खिसकेंगी।

डेनिएल कॉलिंस ने रचा इतिहास

डेनिएल कॉलिंस की यह जीत सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज हो गई। वह अब 31 वर्ष और 144 दिन की उम्र में पिछले 40 सालों में इटालियन ओपन में टॉप-2 खिलाड़ी को हराने वाली सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी बन गईं।

इसके साथ ही, यह कॉलिंस की क्ले कोर्ट पर किसी टॉप-5 खिलाड़ी के खिलाफ पहली जीत भी थी। इससे पहले उन्होंने इस सतह पर टॉप-5 विरोधियों के खिलाफ छह मैच खेले थे और सभी में हार का सामना किया था। ऑस्ट्रेलियन ओपन की फाइनलिस्ट रह चुकी कॉलिंस अब अपने करियर की नई ऊंचाई पर पहुंचती दिख रही हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version