Sunday, July 6

इस साल का एशियन गेम्स 2023 चीन में खेला जा रहा है। इस बार 19वां एशियाई खेल हो रहा है और इसमें भारत का सफर भी शानदार हो रहा है। भारत के लिए आज का दिन यानी 30 सितंबर का दिन भी शानदार रहा है। इस दिन टेनिस के लिहाज से बढ़िया रहा। दरअसल, साकेत मिनेनी और रामानाथन राजकुमार के सिल्वर मेडल के बाद रोहन वोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स में कमाल का प्रदर्शन किया। भारत की इस स्टार जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे की जोड़ी को 2-6, 6-3 और 10-04 के अंतर से मात दी।

हांलाकि पहले ये मुकाबला टाइब्रेकर तक चला गया लेकिन बाद में रोहन और रुतुजा ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए एक रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत ने एशियाई खेलों में 9वां गोल्ड भी हासिल कर लिया। इस भारतीय जोड़ी ने चीन के एन शो लियांग और संग हाओ हुआंग को हराकर देश की झोली में गोल्ड मेडल डाला।


इस वक्त भारत एशियाई खेलों की पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। 9 गोल्ड के अलावा भारत की झोली में 13 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल में आ चुके हैं। इसके अलावा एशियाई खेलों की मेजबानी कर रहा चीन पहले स्थान पर है। जबकि दूसरे स्थान पर जापान और तीसरे स्थान पर साउथ कोरिया काबिज है।

ये भी पढ़ें: विश्वकप 2023 में 12 साल बाद खेलेगी ये टीम, अब तक कुल पांच बार भाग ले शिरकत कर चुकी है

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version