Monday, February 23

विश्व के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी Jannik Sinner ने बताया कि 2024 सीजन में उनका सबसे बड़ा अफसोस क्या था और यह उनके डोपिंग मामले से संबंधित नहीं था।

23 वर्षीय इतालवी खिलाड़ी ने 2024 का सीजन काफी सफल रहा। वह अपने टेनिस करियर में पहली बार एटीपी टूर पर दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी बने और उन्होंने अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब भी जीता।

उन्होंने यूएस ओपन में एक और प्रमुख उपलब्धि हासिल की और 2024 सीज़न को एटीपी टूर पर साल के अंत में नंबर 1 खिलाड़ी के रूप में समाप्त किया। उन्होंने इस सीजन अपने अधिकतर प्रतिद्वंद्वियों को आसानी से हराया। फिर भी, इंडियन वेल्स ओपन में हुए एक डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनका सीजन पटरी से उतर गया।

हालाँकि, उन्हें शुरू में अंतर्राष्ट्रीय टेनिस इंटिग्रिटी एजेंसी द्वारा मंजूरी दे दी गई थी, लेकिन नियमों में बदलाव होने के बावजूद भी वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी ने उनके मामले की अपील की। सीज़न समाप्त होने के बाद, सिनर के पास इसे भूलने के लिए कुछ समय था, क्योंकि उन्होंने दोस्तों और परिवार के साथ कुछ समय बिताया।

उन्होंने अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स 2024 के लिए अबू धाबी की यात्रा भी की। यह उस सीजन की आखिरी फॉर्मूला वन रेस थी और सिनर एक एम्बेसडर के रूप में यास मरीना सर्किट में पहुँचे थे। वहां उन्होंने रेस के अंत में चेकर्ड फ्लैग भी लहराया। एक इटालियन के रूप में सिनर फार्मूला वन में फेरारी के बहुत बड़े फैन हैं, लेकिन वहां लैंडो नोरिस ने पहले फिनिश लाइन पार की और मैकलारेन ने विश्व कंस्ट्रक्टर्स चैम्पियनशिप जीत ली।

सिनर ने हाल ही में एक इटालियन अख़बार कोरिएरे डेला सेरा के साथ एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने वहां फेरारी ड्राइवर चार्ल्स लेक्लर के साथ कुछ समय भी बिताया था। हालाँकि, इटालियन टेनिस स्टार को सिर्फ लेक्चर से ही नहीं बल्कि चार बार के नए वर्ल्ड चैंपियन मैक्स वेरस्टैपेन से भी बात करने का मौका मिला।

डेनियल मेदवेदेव से हारना जैनिक सिनर के लिए 2024 सीजन में था सबसे बड़ा अफ़सोस

इंटरव्यू के दौरान सिनर से उनके टेनिस सीजन के बारे में भी पूछा गया और उन्होंने बताया कि उन्हें 2024 के सीजन में सबसे बड़ा अफसोस किस बात का है। उन्होंने बताया कि, 2024 विंबलडन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में डेनियल मेदवेदेव से हारना था।

अगर मैं पीछे मुड़कर देखूं तो विंबलडन ही वह टूर्नामेंट है, जिसके बारे में मुझे सबसे ज़्यादा अफसोस है। मेदवेदेव के साथ मैच तक मैंने बहुत अच्छा खेला था… यह इस तरह से हुआ, हमारा खेल अप्रत्याशित है। अगले साल के लिए हम देखेंगे। भविष्य कोई नहीं जानता।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version