Friday, March 13

National Bank Open: कनाडा की युवा टेनिस खिलाड़ी विक्टोरिया मबोको ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। इसके बाद अब उनका सामना जापान की चार बार की ग्रैंडस्लैम विजेता नाओमी ओसाका से होने वाला है। क्यूंकि उन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में 16वीं वरीयता प्राप्त क्लारा टॉसन को 6-2, 7-6 (7) से हरा दिया है। इसके अलावा अब मबोको अपने पहले डब्ल्यूटीए टूर खिताब की तलाश में उतरेंगी।

रिबाकिना को हराकर फाइनल में पहुंची मबोको :-

कनाडा की युवा टेनिस खिलाड़ी विक्टोरिया मबोको ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सेमीफाइनल में नौवीं वरीयता प्राप्त एलिना रिबाकिना को हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। इस मैच में उन्होंने रिबाकिना को 1-6, 7-5, 7-6 (4) से हराया। वहीं मबोको ने तीसरे सेट में मैच प्वाइंट बचाया और दो बार रिबाकिना की सर्विस तोड़कर सेट टाईब्रेकर में पहुंचाया।

Victoria Mboko
Victoria Mboko

इसके बाद अब विक्टोरिया मबोको का सामना जापान की चार बार की ग्रैंडस्लैम विजेता नाओमी ओसाका से होने वाला है। क्यूंकि उन्होंने भी एक अन्य सेमीफाइनल में 16वीं वरीयता प्राप्त क्लारा टॉसन को 6-2, 7-6 (7) से हराया है। इसके चलते हुए मबोको अपने पहले डब्ल्यूटीए टूर खिताब की तलाश में उतरने वाली हैं। इसके अलावा अब यदि मबोको खिताब जीतने में सफल रहीं तो वह ओपन एरा में घरेलू टूर्नामेंट जीतने वाली कनाडा की तीसरी खिलाड़ी भी बन जाएंगी।

Victoria Mboko
Victoria Mboko

उनसे पहले कनाडा के लिए फेय अर्बन (1969) और बियांका आंद्रेस्कू (2019) में ऐसा कारनामा कर चुकी हैं। इस जीत के बाद मबोको ने कहा कि, “अभूतपूर्व मैच। जिन्होंने मेरा समर्थन किया उन सभी को धन्यवाद। यह काफी कठिन मैच था, लेकिन सब कुछ संभव है।” इसके अलावा चार बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन जापान की ओसाका साल 2022 में मियामी ओपन के फाइनल में पहुंचने के बाद से ही डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करती आ रही हैं। इसके चलते हुए अब वह अपने आठवें और साल 2021 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के बाद अपने पहले खिताब की तलाश में उतरेंगी।

रूस के खचानोव ने ज्वेरेव को हराया :-

इसके अलावा पुरुषों के वर्ग में रूस के 11वें वरीय केरेन खचानोव ने शीर्ष वरीय जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली हैं। इस मैच में खचानोव ने ज्वेरेव को तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में 6-3, 4-6, 7-6 से हराकर मुकाबला जीता है।

Alexander Zverev
Alexander Zverev

इसके चलते हुए एटीपी टूर पर सात बार के विजेता खचानोव फाइनल में दूसरे वरीय टेलर फ्रिट्ज और चौथे वरीय बेन शेल्टन के बीच होने वाले ऑल अमेरिकी सेमीफाइनल के विजेता से अपना मैच खेलेंगे। इससे पहले दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी ज्चेरेव ने यहां पर साल 2017 में खिताब जीता था। इसके अलावा वह एटीपी टूर पर अभी तक 24 खिताब जीत चुके हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version