Thursday, March 5

Most Grand Slam Appearances in Women’s Tennis: टेनिस के इतिहास में कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जिन्होंने न सिर्फ खिताब जीते बल्कि अपनी लंबी उम्र और लगातार खेलने की क्षमता से भी पहचान बनाई। महिला टेनिस में सबसे ज्यादा बार ग्रैंड स्लैम मेन ड्रॉ में खेलने का रिकॉर्ड किसी और के पास नहीं, बल्कि सेरेना विलियम्स की बहन वीनस विलियम्स के नाम है।

45 साल की उम्र में वीनस विलियम्स एक बार फिर यूएस ओपन में वापसी कर रही हैं। यह उनका 94वां ग्रैंड स्लैम होगा और वह इस मामले में अपनी छोटी बहन सेरेना विलियम्स और बाकी सभी खिलाड़ियों से बहुत आगे हैं। आइए जानते हैं उन पाँच महिला खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खेले हैं।

सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट का मेन ड्रॉ खेलने वाली टॉप 5 महिला खिलाड़ी

5. एमी फ्रेज़ियर – 71

अमेरिकी खिलाड़ी एमी फ्रेज़ियर ने अपने करियर में 71 बार ग्रैंड स्लैम मेन ड्रॉ में हिस्सा लिया। उन्होंने 1987 यूएस ओपन से सिर्फ 14 साल की उम्र में डेब्यू किया और आखिरी बार 2006 यूएस ओपन खेला। फ्रेज़ियर 1992 ऑस्ट्रेलियन ओपन और 1995 यूएस ओपन में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थीं।

4. स्वेतलाना कूज़नेत्सोवा – 71

रूस की दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्वेतलाना कूज़नेत्सोवा ने भी 71 बार ग्रैंड स्लैम में खेला। उनका डेब्यू 2002 ऑस्ट्रेलियन ओपन से हुआ और 2021 विंबलडन उनका आखिरी ग्रैंड स्लैम रहा। उन्होंने 2004 यूएस ओपन और 2009 फ्रेंच ओपन जीता, जबकि कई बार फाइनल में भी पहुंचीं।

3. अलीज़े कॉर्नेट – 72

फ्रांस की अलीज़े कॉर्नेट ने 72 बार ग्रैंड स्लैम खेले और सबसे खास रिकॉर्ड उनके नाम है – लगातार 69 ग्रैंड स्लैम मेन ड्रॉ में हिस्सा लेने का। यह किसी भी महिला खिलाड़ी का ओपन एरा का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2005 में फ्रेंच ओपन से डेब्यू किया और 2024 फ्रेंच ओपन उनका आखिरी ग्रैंड स्लैम था। कॉर्नेट का बेस्ट परफॉर्मेंस 2022 ऑस्ट्रेलियन ओपन क्वार्टर फाइनल रहा।

2. सेरेना विलियम्स – 81

सेरेना विलियम्स को टेनिस इतिहास की सबसे महान खिलाड़ियों में गिना जाता है। उन्होंने 81 बार ग्रैंड स्लैम में खेला। 1998 ऑस्ट्रेलियन ओपन से डेब्यू करने वाली सेरेना ने 2022 यूएस ओपन के साथ करियर को अलविदा कहा। उनके नाम 23 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब हैं, यानी उन्होंने अपने करियर में खेले गए हर चौथे ग्रैंड स्लैम को जीता।

1. वीनस विलियम्स – 94

इस लिस्ट में वीनस विलियम्स टॉप पर हैं। जिनके नाम 94 बार ग्रैंड स्लैम मेन ड्रॉ खेलने का रिकॉर्ड है। 1997 फ्रेंच ओपन से करियर की शुरुआत करने वाली वीनस ने अब तक 25 बार यूएस ओपन, 24 बार विंबलडन, 24 बार फ्रेंच ओपन और 21 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खेला है।

इसके अलावा, वह सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी रही हैं और दो साल बाद यूएस ओपन 2025 में वापसी कर रही हैं। 45 साल की उम्र में भी उनका यह जुनून और फिटनेस उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग खड़ा करता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1. वीनस विलियम्स ने अब तक कितनी बार ग्रैंड स्लैम मेन ड्रॉ में हिस्सा लिया है?

उत्तर: वीनस विलियम्स ने अब तक 94 बार ग्रैंड स्लैम मेन ड्रॉ में हिस्सा लिया है, जो किसी भी महिला या पुरुष खिलाड़ी के लिए ओपन एरा का रिकॉर्ड है।

प्रश्न 2. सेरेना विलियम्स ने अपने करियर में कितने ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब जीते?

उत्तर: सेरेना विलियम्स ने 23 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब जीते, जिससे वह ओपन एरा की सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली महिला खिलाड़ी बन गईं।

प्रश्न 3. अलीज़े कॉर्नेट का सबसे खास रिकॉर्ड क्या है?

उत्तर: अलीज़े कॉर्नेट ने 69 लगातार ग्रैंड स्लैम मेन ड्रॉ में हिस्सा लिया, जो ओपन एरा की सबसे लंबी लगातार उपस्थिति का रिकॉर्ड है। कुल मिलाकर उन्होंने 72 ग्रैंड स्लैम में भाग लिया।

प्रश्न 4. स्वेतलाना कूज़नेत्सोवा ने कौन-कौन से ग्रैंड स्लैम खिताब जीते?

उत्तर: स्वेतलाना कूज़नेत्सोवा ने 2004 यूएस ओपन और 2009 फ्रेंच ओपन खिताब जीते। उनके करियर में उन्होंने दोनों खिताबों के फाइनल में भी जगह बनाई।

प्रश्न 5. एमी फ्रेज़ियर ने ग्रैंड स्लैम में कब तक प्रदर्शन किया और उनका बेस्ट प्रदर्शन क्या रहा?

उत्तर: एमी फ्रेज़ियर ने 1987 से 2006 तक ग्रैंड स्लैम में हिस्सा लिया। उनका बेस्ट प्रदर्शन 1992 ऑस्ट्रेलियन ओपन और 1995 यूएस ओपन में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचना था।

टेनिस से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version