Saturday, June 20

19 वर्षीय यूएस टेनिस स्टार Nishesh Basavareddy ने गुरुवार को 2025 ASB Classic के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अपने ही देश के Alex Michelsen को 2-6, 6-2, 6-4 से हराया और पहली बार किसी टूर-लेवल सेमीफाइनल में पहुँचे।

करियर की सर्वश्रेष्ठ वर्ल्ड रैंकिंग 133 के साथ सप्ताह की शुरुआत करने और क्वालीफाइंग के जरिए आगे बढ़ने के बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबले की जीत ने निशेष बसवारेड्डी को एटीपी लाइव रैंकिंग में 106वें स्थान पर पहुंचा दिया है।

Nishesh Basavareddy
Nishesh Basavareddy

बसवारेड्डी ने एलेक्स मिशेलसन के खिलाफ मैच जीतने के बाद कहा, “मैंने पहले सेट में अच्छी सर्विस नहीं की और उसने (मिशेलसन ने) सचमुच अच्छी सर्विस की, इसीलिए यह गेम जल्दी ही मुझसे दूर चला गया। लेकिन मैंने कुछ एडजस्टमेंट किए और मुझे खुशी है कि मैंने इस गेम को पलट दिया।”

19 वर्षीय ने आगे कहा, “इसका (सेमीफाइनल में पहुँचने का) बहुत मतलब है। यह मेरे पहले एटीपी टूर इवेंट में से एक है और एक लंबी रेस ने मुझे आगे बढ़ने के लिए बहुत आत्मविश्वास दिया है।”

हार्ड कोर्ट पर टूर-लेवल सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के अमेरिकी खिलाड़ी बने बसवारेड्डी

Nishesh Basavareddy
Nishesh Basavareddy

2025 एएसबी क्लासिक में एलेक्स मिशेलसन पर जीत दर्ज करके भारतीय मूल के यूएस टेनिस स्टार 2016 (अटलांटा) में 18 वर्षीय रीली ओपेल्का के बाद हार्ड कोर्ट पर टूर-लेवल सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के अमेरिकी खिलाड़ी बन गए।

बता दें कि, निशेष बसवारेड्डी पिछले महीने नेक्स्ट जेन एटीपी फाइनल्स में राउंड-रॉबिन मैच में मिशेलसन से हार गए थे। 2025 एएसबी क्लासिक क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उन्होंने शानदार वापसी की और एक मिनट 42 घंटे तक आक्रामक अंदाज में गेम खेला और जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें: कौन हैं निशेष बसवारेड्डी जो ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले राउंड में करेंगे नोवाक जोकोविच का सामना

एटीपी स्टैट्स के अनुसार, बसवारेड्डी ने दूसरे सर्व रिटर्न पॉइंट्स में 52 प्रतिशत पॉइंट जीते, जबकि आठवें वरीय मिशेलसन ने 33 प्रतिशत पॉइंट ही जीत सके।

गौरतलब हो कि, बासवारेड्डी ने दूसरे राउंड में डिफेंडिंग चैंपियन और दूसरे वरीय एलेजांद्रो टेबिलो को हराया था। अब सेमीफाइनल में उनका सामना फ्रांसीसी खिलाड़ी गेल मोनफिल्स से होगा, जिन्होंने अर्जेंटीना के फेकुंडो डियाज अकोस्टा को 6-3, 6-1 से स्ट्रेट सेट्स में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

Nishesh Basavareddy
Nishesh Basavareddy

2013 में एएसबी क्लासिक के सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले मोनफिल्स ने पिछले सप्ताह ब्रिसबेन इंटरनेशनल के पहले राउंड में बासवारेड्डी को हराया था, जो उनका एक-दूसरे के खिलाफ पहला एटीपी मैच था। 38 वर्षीय मोनफिल्स ओपन एरा में ऑकलैंड के सबसे उम्रदराज सेमीफाइनलिस्ट भी हैं।

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 में नोवाक जोकोविच का भारतीय मूल के खिलाड़ी से होगा सामना

बसवारेड्डी ने 2024 के शानदार सीजन के बाद दिसंबर में प्रो खिलाड़ी बने। उन्होंने एटीपी चैलेंजर टूर पर अपना दबदबा बनाए रखा पिछले सीजन में दो चैलेंजर टाइटल जीते और उस स्तर पर कुल छह बार फाइनल में भी पहुंचे।

19 वर्षीय ने पिछले सीजन 41-13 की जीत और हार का रिकॉर्ड बनाया, जिससे वह चैलेंजर इतिहास में 1978 के बाद से एक ही सीजन में 40 से अधिक जीत हासिल करने वाले सिर्फ़ तीसरे अमेरिकी बन गए।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version