Sunday, February 15

30 दिसंबर 2024 से 06 जनवरी तक आयोजित होने वाले Brisbane International 2025 में डबल्स के लिए Novak Djokovic ऑस्ट्रेलिया के Nick Kyrgios के साथ जोड़ी बनाएँगे।

किर्गियोस ने 2022 में विंबलडन में अपनी मुलाकात की एक तस्वीर के साथ अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “ब्रिसबेन में डबल्स। वहां आप सभी से मुलाकात होगी।”

Novak Djokovic And Nick Kyrgios
Novak Djokovic And Nick Kyrgios

इस जोड़ी के बीच पहले काफी मतभेद था, लेकिन दोनों ने आगामी एटीपी 250 टूर्नामेंट से पहले दोनों ने दोस्ती कर ली है। किर्गियोस ने 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन को “हड्डीवाला (बोनहेडेड)” और “टूल” कहा था।

ब्रिसबेन इंटरनेशनल 2025 ऑस्ट्रेलियन ओपन की तैयारियों के लिहाज से बेहद ही अहम है, जिसकी शुरुआत 12 जनवरी से होने वाली है।

37 वर्षीय जोकोविच और 29 वर्षीय किर्गियोस एटीपी टूर पर तीन बार एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 2017 में पहले दो मुकाबलों में जीत हासिल की थी, जबकि 2022 के विंबलडन फाइनल में उन्हें चार सेट्स में हार का सामना करना पड़ा था।

Novak Djokovic And Nick Kyrgios
Novak Djokovic And Nick Kyrgios

किर्गियोस को अबू धाबी में 19-22 दिसम्बर को होने वाले वर्ल्ड टेनिस लीग में भी खेलना है, जो एक प्रदर्शनी टूर्नामेंट है। वह घुटने, पैर और कलाई की चोटों के कारण पिछले दो सालों में सिर्फ एक ही सिंगल्स टूर मैच खेला है।

अब वह ब्रिसबेन में सिंगल्स में वापसी करने के लिए तैयार हैं और 21वीं रैंकिंग के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलेंगे। वहां वह डबल्स में थानासी कोकिनाकिस के साथ जोड़ी बनाएँगे। बता दें कि, किर्गियोस और कोकिनाकिस को जूनियर के रूप में ‘स्पेशल K’ कहा जाता था। दोनों ने डबल्स में अपना एकमात्र टाइटल 2022 में मेलबर्न में जीता था।

जोकोविच-किर्गियोस की जोड़ी के डबल्स में खेलने की खबर उस समय आई है, जब दो सप्ताह से भी कम समय पहले जोकोविच ने ब्रिसबेन में खेलने की अपनी मंशा जाहिर की थी। जोकोविच ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि वह अपने 11वें ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल के लिए तैयारी कर रहे हैं।

Novak Djokovic And Nick Kyrgios
Novak Djokovic And Nick Kyrgios

जोकोविच ने 4 दिसंबर को एक बयान में कहा, “मैं ब्रिसबेन इंटरनेशनल में अपना ऑस्ट्रेलियाई डेब्यू करने और पैट राफ्टर एरिना में फिर से प्रतिस्पर्धा करने के लिए उत्साहित हूं।”

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version