Friday, February 13

Miami Open: नोवाक जोकोविच ने अमेरिका के सेबेस्टियन कोर्डा को सीधे सेटों में हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। आज पुरुष वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल में चेक गणराज्य के गैरवरीयता प्राप्त किशोर खिलाड़ी जैकब मेन्सिक ने फ्रांस के 17वीं वरीयता प्राप्त आर्थर फिल्स को 7-6 (7-5), 6-1 से हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

नोवाक जोकोविच ने सेबेस्टियन कोर्डा को हराया :-

सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अमेरिका के सेबेस्टियन कोर्डा को सीधे सेटों में हराकर मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस तरह से अब वह एटीपी मास्टर्स 1000 टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज टेनिस खिलाड़ी भी बन गए हैं। इसके चलते हुए 37 साल के जोकोविच ने मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने सातवें खिताब की तरफ भी अपने मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं।

Novak Djokovic
Novak Djokovic

इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मैच में जोकोविच ने कोर्डा को एक घंटे 24 मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 7-6 (7-4) से हराकर बाहर कर दिया है। इसके चलते हुए उन्होंने इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी प्रवेश कर लिया है। इसके बाद अब टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में उनका सामना बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव से होने वाला है। इससे पहले उन्होंने दिमित्रोव के खिलाफ 13 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए जोकोविच को 12 मैचों में जीत मिली है।

Novak Djokovic
Novak Djokovic

इस टूर्नामेंट के आज पुरुष वर्ग के दिन के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में चेक गणराज्य के गैरवरीयता प्राप्त किशोर खिलाड़ी जैकब मेन्सिक ने फ्रांस के 17वीं वरीयता प्राप्त आर्थर फिल्स को 7-6 (7-5), 6-1 से हरा। वहीं इस बार मेन्सिक पहली बार किसी एटीपी 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने बुधवार को शीर्ष वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया था। इस टूर्नामेंट में अब मेनसिक का अगला मुकाबला सेमीफाइनल में टेलर फ्रिट्ज से होने वाला है। फ्रिट्ज ने इटली के मातियो बैरेटिनी को 7-5, 6-7, 7-5 से हराया था।

Novak Djokovic
Novak Djokovic

इसके अलावा महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका ने छठी वरीयता प्राप्त जैस्मीन पाओलिनी को 71 मिनट में 6-2, 6-2 से हराकर पहली बार मियामी ओपन के फाइनल में प्रवेश किया है। जबकि चौथी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने फिलीपींस की एलेक्जेंड्री इयाला को 7-6, 5-7, 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इससे पहले इयाला ने इगा स्वियातेक, ओस्टापेंको और मेडिसन कीज को हराया था।

Novak Djokovic
Novak Djokovic

अभी तक स्वियातेक पांच ग्रैंडस्लैम जीत चुकी है। वहीं ओस्टापेंको फ्रेंच ओपन और मेडिसन कीज ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंडस्लैम का खिताब जीत चुकी हैं। लेकिन फिर भी ये सभी स्टार खिलाड़ी इयाला के आगे नहीं टिक पाई। इसके अलावा इयाला ने वोलीनेट्स और पाउला बडोसा को भी हराया था। वहीं सेमीफाइनल में भी इयाला ने पेगुला को जोरदार टक्कर दी थी। लेकिन इसके बाद पेगुला ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच को ही जीत लिया।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version