Saturday, March 21

Tennis: जापान की स्टार टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका बाएं पैर में चोट के कारण बीते शुक्रवार को खेले गए जापान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल क्वार्टर फाइनल मैच से हट गईं हैं। इसके बाद टूर्नामेंट के आयोजकों ने कहा कि शीर्ष वरीय ओसाका दूसरे दौर के मैच के दौरान लगी चोट से नहीं उबर पाईं हैं। इसके चलते हुए क्रिस्टियन ने इस साल तीसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल से हटीं ओसाका :-

Naomi Osaka
Naomi Osaka

जापान की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका अपने बाएं पैर में चोट के कारण बीते शुक्रवार को खेले गए जापान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल क्वार्टर फाइनल से हट गईं हैं। वहीं इस मैच से पहले ओसाका के हटने से जैकलिन क्रिस्टियन को अब वाकओवर मिल गया है। इसके चलते हुए वह अब सेमीफाइनल में पहंच गईं। क्यूंकि अब डब्ल्यूटीए टूर ने यह जानकारी दी है।

Naomi Osaka
Naomi Osaka

इसके अलावा इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने कहा है कि शीर्ष वरीय ओसाका दूसरे दौर के मैच के दौरान लगी अपनी चोट से नहीं उबर पाईं हैं। जबकि इस साल क्रिस्टियन ने तीसरी बार सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। इसके अलावा अपनी चोट के कारण बाहर होने से पहले ओसाका ने वकाना सोनोबे और साल 2024 की चैंपियन सुजेन लेमेन्स को हराया था। जबकि इस टूर्नामेंट के एक अन्य क्वार्टर फाइनल में बीते शुक्रवार को अमेरिकी ओपन 2021 की उप विजेता लेला फर्नांडिज ने रेबेका रैमकोव को 7-6, 6-3 से हरा दिया है।

बोस्टन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची अनाहत :-

इसके अलावा मौजूदा महिला राष्ट्रीय चैंपियन अनाहत सिंह ने अमेरिका की चार्लोट सेज को हराकर 15,000 डॉलर पुरस्कार राशि वाले पीएसए चैलेंजर टूर्नामेंट बोस्टन ओपन स्क्वाश के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश भी कर लिया है। इस टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त अनाहत ने पहले दौर में बाई मिलने के बाद बीते बृहस्पतिवार को अंतिम 16 दौर में स्थानीय खिलाड़ी सेज को 11-4, 11-6, 9-11, 11-8 से हराया था। इसके बाद अब विश्व रैंकिंग में 45वें स्थान पर मौजूद दिल्ली की इस युवा खिलाड़ी के सामने मिस्र की आठवीं वरीयता प्राप्त यना स्वाइफी की चुनौती रहने वाली है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version