Paris Olympics 2024: भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने स्वीडन के टेनिस खिलाड़ी इलियास यमेर को हरा दिया है। इस बार भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी सुमित नागल ने आखिर में स्वीडन के इस खिलाड़ी इलियास यमेर को हराने में सफलता पा ही ली है। नॉर्डिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट में सुमित नागल ने स्वीडन के इस खिलाड़ी को सीधे सेटों में हराकर जीत के साथ शुरुआत की।

Paris Olympics 2024 इससे पहले इलियास यमेर ने सुमित को दो बार हराया :-
Paris Olympics 2024 इससे पहले भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने स्वीडन के खिलाड़ी इलियास यमेर के खिलाफ दो मुकाबले खेले थे। और इन दोनों ही मुकाबलों में सुमित को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अबकी बार इस स्टार भारतीय खिलाड़ी नागल ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले इलियास यमेर को 6-4 6-3 से पराजित किया।

Paris Olympics 2024 हम आपको यहां पर बता देना चाहते है कि पिछले साल स्प्लिट ओपन (क्रोएशिया) और 2019 में लियोन (फ्रांस) में खेलते हुए इलियास यमेर ने भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल को हरा दिया था। वहीं इस बार ताजा एटीपी रैंकिंग में भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 68वें स्थान पर पहुंच गए है।
Paris Olympics 2024 भारतीय स्टार सुमित नागल का अगला मुकाबला अब अर्जेंटीना के दुनिया में 36वें नंबर के खिलाड़ी मारियानो नवोन से होने वाला है। हम आपको एक बात ओर बता देना चाहते है कि इस बार सुमित नागल पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले है। वहीं इस बार दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी एटीपी टूर प्रतियोगिता में पहली बार जोड़ी बनाकर खेलने वाले है।

Paris Olympics 2024 इस बार ये दोनों टेनिस खिलाड़ी ही पेरिस ओलंपिक के पुरुष युगल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई देंगे। इस बार हैम्बर्ग ओपन में इस भारतीय जोड़ी का पहला मुकाबला मार्क वॉलनर और जैकब श्नाटर की जर्मन जोड़ी से होने वाला है।
ये भी पढ़ें: आईसीसी टी 20 रैंकिंग में हरमनप्रीत और शेफाली को मिला फायदा, स्मृति अभी भी भारत की नंबर वन बल्लेबाज







