Monday, February 16

Rafael Nadal Picks His Biggest Rival Between Roger Federer And Novak Djokovic

टेनिस की दुनिया एक बड़े बदलाव का अनुभव कर रही है, क्योंकि प्रतिष्ठित “बिग थ्री” युग धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने सीजन के अंत में संन्यास लेने की घोषणा की है, जिसके बाद नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) इस ग्रुप के अंतिम सक्रिय सदस्य रह जाएंगे। बिग थ्री ने लगभग दो दशकों तक पुरुष टेनिस को नया रूप दिया।

बता दें कि, रोजर फेडरर (Roger Federer) ने साल 2022 में टेनिस से संन्यास ले लिया था। उनके अलावा, एंडी मरे, जिन्हें तथाकथित रूप से “बिग फोर” का हिस्सा माना जाता है, ने पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद संन्यास ले लिया था। हाल ही में, डोमिनिक थिएम ने भी संन्यास ले लिया और रिचर्ड गैस्केट अगले साल के विंबलडन के बाद संन्यास लेंगे।

नोवाक जोकोविच या रोजर फेडरर – कौन है राफेल नडाल का सबसे सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी ?

Rafael Nadal Picks His Biggest Rival Between Roger Federer And Novak Djokovic
Rafael Nadal Picks His Biggest Rival Between Roger Federer And Novak Djokovic

हाल ही में स्पेनिश अखबार AS के साथ एक इंटरव्यू में, नडाल से उनके सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी के बारे में पूछा गया। इस पर बाएं हाथ के खिलाड़ी ने टेनिस से संन्यास ले चुके दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर का नाम लिया।

नडाल ने खुलासा किया:

जोकोविच वह खिलाड़ी है, जिसका मैंने सबसे ज्यादा सामना किया है, लेकिन मेरे लिए, मेरा सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी फेडरर है। जब मैं [बड़े] सर्किट पर पहुंचा, तो फेडरर ही वहां था और वह सबसे पहले था।

नडाल ने आगे बताया:

मुझे लगता है और मुझे नहीं पता कि क्यों उन दोनों (जोकोविच और फेडरर) के साथ मेरी प्रतिद्वंद्विता उन दोनों के बीच की प्रतिद्वंद्विता से ज़्यादा तेज रही है। मुझे ठीक से नहीं पता कि इसका कारण क्या है, लेकिन मुझे लगता है कि दुनिया इसे इसी तरह से देखती है।

Roger Federer becomes emotional on Rafael Nadal retirement
Roger Federer and Rafael Nadal

राफेल नडाल और रोजर फेडरर के बीच की प्रतिद्वंदिता को टेनिस प्रेमी काफी पसंद करते थे। उन दोनों के बीच की प्रतिद्वंदिता आंकड़ों के परे थी। दोनों दिग्गजों के बीच इतिहास में कई रोमांचक मुकाबले भी खेले गए। नडाल ने अपने इंटरव्यू में फेडरर और जोकोविच की शैलियों के बारे में बताया।

दिग्गज ने कहा:

रोजर के साथ, मैं साफ़ तौर से कहता हूँ कि ऐसा इसलिए है, क्योंकि दोनों की शैलियों, खेल को देखने और उससे निपटने के तरीकों में बहुत ही ज्यादा अंतर था। नोवाक के साथ, निश्चित रूप से एक अविश्वसनीय चुनौती रही है। वह एक ऐसा खिलाड़ी है जो खेल के बहुत उच्च स्तर को बनाए रखने और हर साल सुधार करने में कामयाब रहा है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version