बीते कुछ सालों से टेनिस में भारत का नाम रोशन करने वाले स्टार खिलाड़ी रोहन बोपन्ना के फैंस के लिए खुशी की खबर सामने आई है। दरअसल, बोपन्ना इटालियन ओपन एटीपी मास्टर्स के डबल्स प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं। रोहन बोपन्ना के ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एब्डन ने शानदार तरीके से क्वार्टरफाइनल में एंट्री ले ली है। पहले सेट को इन दोनों ने ही आसानी से अपने नाम कर लिया। इस दौरान बोपन्ना-एब्डन की जोड़ी ने इटली के फेडेरिको-फेरारी को 6-3, 7-6 के अंतर से हराया। इसके बाद दूसरे दौर में रोहन बोपन्ना-मैथ्यू एब्डन का सामना जेसन कुबलर और ऐलेक्स डि मिनोर की जोड़ी के साथ होने वाला है।
भारत-ऑस्ट्रेलिया की इस जोड़ी का अब तक सफर बेहद अच्छा रहा है। बता दें कि इन दोनों की जोड़ी ने इस साल वेल्स मास्टर्स और कतर ओपन का खिताब भी अपने नाम किया है। इसके अलवा बीते हफ्ते में भी बोपन्ना और मैथ्यू ने स्कूप्स्की और कूलहॉफ की जोड़ी को मात दी थी। अब ऐसे में ये जोड़ी इटेलियन ओपन को जीतकर अपने नाम करना चाहेगी, क्योंकि इस महीने के अंत में फ्रेंच ओपन का भी आयोजन होना है। ऐसे में इन दोनों की तैयारियों के लिहाज से इटालियन ओपन बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

यदि रोहन बोपन्ना इटालियन ओपन का खिताब अपने नाम कर लेते हैं तो ये उनके लिए व देश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। बता दें रोहन बोपन्ना अपने टेनिस करियर में इस टूर्नामेंट को अपने नाम करने में असफल रहे हैं। इससे पहले साल 2013 में रोहन बोपन्ना और महेश भूपति की जोड़ी इटालियन ओपन की उपविजेता बनी थी।







