Wednesday, February 11

Wimbledon: स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। जबकि पुरुष एकल में ही पांचवी वरीयता प्राप्त टेलर फ़्रिट्ज़ ने कनाडा के गेब्रियल डायलो को 3-6, 6-3, 7-6 (0), 4-6, 6-3 से हराकर लगातार दूसरी बार अपनी पांच सेट की जीत दर्ज कर ली है।

विंबलडन के अगले दौर में पहुंचे अल्काराज :-

दो बार के मौजूदा विजेता कार्लोस अल्काराज ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा महिला वर्ग में उलटफेर का दौर अभी भी जारी रहा है। क्यूंकि अब एरीना सबालेंका शीर्ष पांच खिलाड़ियों में अकेली मैदान पर बची हुई हैं।

Carlos Alcaraz
Carlos Alcaraz

इसके अलावा अल्काराज ने अपने मैच में खेलते हुए दुनिया में 733वें नंबर के क्वालिफायर ओलिवर टार्वेट को आसानी से 6-1, 6-4, 6-4 से हराकर विंबलडन में अपनी जीत का सिलसिला 20 मैचों तक पहुंचा दिया है। जबकि पुरुष एकल में ही पांचवी वरीयता प्राप्त टेलर फ़्रिट्ज़ ने कनाडा के गेब्रियल डायलो को 3-6, 6-3, 7-6 (0), 4-6, 6-3 से हराकर लगातार दूसरी बार अपनी पांच सेट की जीत दर्ज कर ली है।

Carlos Alcaraz
Carlos Alcaraz

इसके अलावा दुनिया में 12वें नंबर के खिलाड़ी फ्रांसेस टियाफो भी बाहर होने वाले वरीय खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए। क्यूंकि उनको साल 2022 के विंबलडन सेमीफाइनलिस्ट कैम नोरी ने 4-6, 6-4, 6-3, 7-5 से हरा दिया है। इसके अलावा महिला वर्ग में पिछले साल की उपविजेता और चौथी वरीयता प्राप्त जैस्मीन पाओलिनी के बाहर होने के बाद सबालेंका पांच शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों में अकेली मैदान पर डटी हुई हैं।

Aryna Sabalenka
Aryna Sabalenka

जबकि दूसरी वरीयता प्राप्त कोको गॉ्फ, तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला और पांचवीं वरीयता प्राप्त झेंग किनवेन पहले ही हारकर बाहर हो चुकी हैं। इस बार पाओलिनी को गैर वरीयता प्राप्त कामिला राखीमोवा से 4-6, 6-4, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा विश्व की नंबर एक खिलाड़ी सबालेंका ने अपने दूसरे दौर के मैच में मैरी बुज़कोवा पर 7-6 (4), 6-4 से जीत दर्ज की।

Aryna Sabalenka
Aryna Sabalenka

इसके बाद अब वह साल 2021 की अमेरिकी ओपन चैंपियन एम्मा राडुकानू का सामना करने वाली है। इसके अलावा राडुकानू ने भी साल 2023 की विंबलडन चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा को 6-3, 6-3 से हरा दिया है। जबकि महिला वर्ग के एक अन्य मैच में छठी वरीयता प्राप्त मैडिसन कीज़ ने ओल्गा डैनिलोविच को 6-4, 6-2 से पराजित कर दिया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version