Saturday, June 20

Serena Williams: अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स करीब चार साल बाद प्रोफेशनल टेनिस में वापसी करने जा रही हैं। इसके अलावा वह अपने टेनिस करियर में कुल 23 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब जीत चुकीं हैं। इसके अलावा अब 44 वर्षीय सेरेना क्वीन्स क्लब चैंपियनशिप में डब्ल्यूटीए टूर पर दोबारा कदम रखने वाली हैं। इसके अलावा यह टूर्नामेंट विंबलडन से पहले घास के कोर्ट पर खेला जाता था और उनकी वापसी को लेकर दुनियाभर के टेनिस प्रशंसकों में काफी उत्साह है।

साल 2022 में कहा था टेनिस को अलविदा :-

Serena Williams
Serena Williams

इसके अलावा अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने अपना आखिरी पेशेवर मैच साल 2022 के यूएस ओपन में खेला था। वहीं इसके बाद से उन्होंने टेनिस से अपनी दूरी बना ली थी। लेकिन अब वह लगभग चार साल बाद फिर से प्रतिस्पर्धी टेनिस में लौट रही हैं। इसके चलते हुए अब आयोजकों ने उनको क्वीन्स क्लब चैंपियनशिप के डबल्स ड्रॉ में वाइल्ड कार्ड एंट्री दी है।

मां बनने के बाद सेरेना खेलेंगी अपनी नई पारी :-

अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स इस समय दो बेटियों की मां हैं। इसके अलावा उनकी पहली बेटी ओलंपिया का जन्म साल 2017 में हुआ था। जबकि दूसरी बेटी आदिरा का जन्म साल 2023 में हुआ था। वहीं अब अपने परिवार और खेल के बीच संतुलन बनाते हुए उनकी यह वापसी महिला खेलों में एक प्रेरणादायक अध्याय के रूप में भी देखि जा रही है।

सेरेना की वापसी से टेनिस जगत में है उत्साह :-

इसके अलावा अब अमेरिकी स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना की वापसी की खबर सामने आते ही टेनिस जगत में चर्चा काफी तेज हो गई है। वहीं अब कई विशेषज्ञ इसे महिला टेनिस के लिए बड़ा क्षण मान रहे हैं। इसके अलावा अब इस क्वीन्स क्लब में उनका प्रदर्शन इस बात का संकेत भी हो सकता है कि वह आगे विंबलडन जैसे बड़े टूर्नामेंटों में भी हिस्सा लेंगी।

काफी शानदार रहा है सेरेना का टेनिस करियर :-

अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने साल 1995 में अपना पहला डब्ल्यूटीए क्वालीफाइंग मैच खेला था। इसके बाद साल 1997 में उन्होंने मुख्य ड्रॉ में पदार्पण किया और कुछ ही वर्षों में दुनिया की शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल हो गईं थी। उन्होंने अपने पूरे करियर में कुल 23 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब जीते हैं। इसके अलावा वह 319 सप्ताह तक वर्ल्ड नंबर-1 रैंकिंग वाली खिलाड़ी भी रही थी।

Serena Williams
Serena Williams

इसके अलावा लगातार 186 सप्ताह नंबर-1 रहने का रिकॉर्ड भी सेरेना के नाम पर ही दर्ज है। इसके अलावा वह पांच बार साल के अंत में नंबर-1 खिलाड़ी भी रही हैं। जबकि 35 वर्ष की उम्र में सबसे उम्रदराज वर्ल्ड नंबर-1 बनने का रिकॉर्ड भी सेरेना के नाम पर ही दर्ज है। इसके अलावा उन्होंने अपनी बहन वीनस के साथ बनाई थी ऐतिहासिक जोड़ी। इसके अलावा उन्होंने कुल 23 डबल्स खिताब जीते हैं। इनमें से 22 अपनी बहन वीनस विलियम्स के साथ हासिल किए हैं। इसके अलावा इन विलियम्स बहनों की जोड़ी ने 14 ग्रैंड स्लैम डबल्स फाइनल खेले और एक भी फाइनल नहीं गंवाया है। इसके अलावा उन्होंने डबल्स में भी वर्ल्ड नंबर-1 रैंकिंग हासिल की और कई ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते थे।

इतिहास में दर्ज है सेरेना विलियम्स का नाम :-

अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स टेनिस इतिहास की एकमात्र ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने सिंगल्स और डबल्स दोनों वर्गों में ‘करियर गोल्डन स्लैम’ पूरा किया हुआ है। क्यूंकि उन्होंने दोनों फॉर्मेट में सभी चार ग्रैंड स्लैम खिताब और ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने का दुर्लभ कारनामा भी किया हुआ है।

इसके अलावा इस समय 44 साल की उम्र में उनकी वापसी इस सवाल को जन्म दे रही है कि क्या टेनिस की यह महान खिलाड़ी एक बार फिर बड़े मंच पर अपनी चमक बिखेर पाएंगी। इसके अलावा इस समय फिलहाल पूरी दुनिया की निगाहें क्वीन्स क्लब चैंपियनशिप पर ही टिकी हुई हैं। क्यूंकि इस समय सेरेना अपने करियर का नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version