Friday, March 20

Google News Sports Digest Hindi

Simona Halep: रोमानिया की स्टार टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप (Simona Halep) ने टेनिस को अलविदा कह दिया है। क्यूंकि उनका टेनिस करियर चोटों से जूझता रहा है। इस बीच उनको डोपिंग के कारण निलंबन भी झेलना पड़ा था। वहीं एक समय वह महिला टेनिस में शीर्ष पर भी रहीं थी। तभी तो अपनी चोटों से जूझने के चलते हुए उन्होंने टेनिस से ही किनारा कर लिया है।

Simona Halep ने दो बार जीता है ग्रैंडस्लैम :-

Simona Halep
image source via getty images

रोमानिया की स्टार टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप (Simona Halep) दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन भी रह चुकी है। वहीं अब अपने गृह देश रोमानिया में एक टूर्नामेंट के पहले दौर में हारने के बाद उन्होंने टेनिस से संन्यास की घोषणा भी कर दी है। रोमानिया के क्लुज में ट्रांसिल्वेनिया ओपन में खेलते हुए लूसिया ब्रॉन्ज़ेटी ने हालेप को 6-1, 6-1 हरा दिया है। इस हार के बाद ही उन्होंने (Simona Halep) अपने सन्यास का एलान किया।

Simona Halep
image source via getty images

तब हालेप ने वहां पर मौजूद सभी दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा है कि, “इस बीच मैं यह नहीं जानती हूं कि आपके सामने मैं दुख के साथ या खुशी के साथ यह घोषणा कर रही हूं। क्यूंकि मुझे इस समय यह लग रहा है कि मैं दोनों को महसूस कर रही हूं। लेकिन इस सन्यास के फैसले से मुझे काफी शांति मिली है।

Simona Halep
image source via getty images

मैं हमेशा से ही काफी यथार्थवादी रही हूं।” इसके आगे उन्होंने कहगे कि, “इस मौजूदा समय में मेरा शरीर अब पहले जैसा नहीं रहा है। वहीं इस समय भले ही मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है लेकिन फिर भी मैं आपके सामने खेलकर टेनिस को अलविदा कहना चाहती थी।”

Simona Halep
image source via getty images

इसके अलावा रोमानिया की स्टार टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप (Simona Halep) साल 2017 में पहली बार विश्व रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंची थी। लेकिन इस समय वह रैंकिंग में 870वें स्थान पर हैं। वहीं इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए उनको वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया था। इस बीच अपने टेनिस करियर में चोटों से जूझने और डोपिंग के कारण निलंबन झेलने वाली हालेप (Simona Halep) एक समय महिला टेनिस में शीर्ष पर भी रही थीं।

Simona Halep
image source via getty images

इसके अलावा साल 2019 में हालेप ने विंबलडन के फाइनल मुकाबले में सेरेना विलियम्स को हराया था। जबकि साल 2018 में उन्होंने फ्रेंच ओपन में स्लोएन स्टीफंस को फाइनल में हराकर ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीता था। इसके अलावा वह (Simona Halep) साल 2018 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में और साल 2015 में यूएस ओपन के सेमीफाइनल में भी पहुंची थी।

इस दौरान उनकी (Simona Halep) सर्वश्रेष्ठ करियर रैंकिंग नंबर एक की रही है। यह उन्होंने साल 2017 में हासिल की थी। हालेप ने अपने पूरे शानदार टेनिस करियर में कुल 24 टाइटल्स जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने टेनिस करियर में कुल 580 मैच जीते हैं। जबकि इस दौरान उनको 241 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

Simona Halep
image source via getty images

हालेप युगल मैचों में भी हिस्सा ले चुकी हैं। वहीं युगल में खेलते हुए उन्होंने कुल 67 मैच जीते हैं। जबकि इस दौरान उनको 71 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा इस युगल वर्ग में भी उनके नाम एक टाइटल दर्ज है। वहीं युगल में खेलते हुए उनकी (Simona Halep) सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 71 की रही है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version