Wednesday, June 17

 US Open Champion: इस टूर्नामेंट की शुरूआत पहली बार 1987 में हुआ था। यूएस ओपन चैंपियनशिप दुनिया की सबसे पुरानी टेनिस चैंपियनशिप में से एक है। इसे यूएस नेशनल चैंपियनशिप के नाम से भी जाना जाता है। यह एक हार्डकोर्ट टेनिस टूर्नामेंट है जो क्वींस, न्यूयॉर्क में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इस आर्टिकल में हम पिछले 7 वर्षों (2010- 2025) की पुरुष अमेरिकी ओपन चैंपियन जीतने वाले खिलाड़ियों के बारे बतायंगे।

7. 2019 यूएस ओपन चैंपियन, राफेल नडाल

राफेल नडाल ने 2019 यूएस ओपन के फाइनल में लगभग पांच घंटे तक चले पांच सेटों के शानदार मुकाबले में डेनियल मेदवेदेव को 7-5, 6-3, 5-7, 4-6, 6-4 से हराकर चौथी बार यूएस ओपन का खिताब जीता था।

Tennis players who have won the US Open since 2019
Rafael Nadal

इस जीत के साथ, नडाल ने अपने करियर का 19वां ग्रैंड स्लैम और चौथा यूएस ओपन खिताब जीता। इससे पहले, उन्होंने 2010, 2013 और 2017 में यूएस ओपन का खिताब जीता था। यह 2019 में दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब था, क्योंकि उन्होंने उस साल फ्रेंच ओपन भी जीता था।

6. 2020 यूएस ओपन चैंपियन, डोमिनिक थिएम

यूएस ओपन 2020 में छह साल बाद एक नया चैंपियन मिला, जब जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव और ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम दोनों पहली बार यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे। डोमिनिक थिएम ने फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 2-6, 4-6, 6-4, 6-3, 7-6 (6) से हराकर पहली बार खिताब जीता था। यह पहला मौका था जब किसी ग्रैंड स्लैम फाइनल का फैसला टाईब्रेकर के माध्यम से किया गया हो।

Tennis players who have won the US Open since 2019
Dominic Thiam

इसके अलावा, यह सोलह वर्षों में पहली बार था। जब टेनिस के ‘बिग थ्री’ (फेडरर, नडाल और जोकोविच) को ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में जगह नहीं मिली। थिएम की यह जीत एक नई शुरुआत की ओर इशारा कर रही थी।

5. 2021 यूएस ओपन चैंपियन, डेनियल मेदवेदेव

साल 2021 में डेनियल मेदवेदेव ने 2 घंटे 16 मिनट तक चले मुकाबले में नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर 2021 यूएस ओपन का खिताब हांसिल किया था। यह मेदवेदेव का पहला ग्रैंड स्लैम जीत थी।

4. 2022 यूएस ओपन चैंपियन, कार्लोस अलकराज

साल 2022 में 19 वर्ष के कार्लोस अल्काराज़ ने यूएस ओपन जीतने वाले पीट सम्प्रास के बाद ओपन ऐरा में दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे। पीट सम्प्रास ने 1990 में 19 साल की उम्र में यूएस ओपन जीता था। इस साल अल्काराज़ ने फाइनल में नॉर्वे के कैस्पर रूड को 6-4, 2-6, 7-6(1), 6-3 से हराया और अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। इस जीत के साथ ही वह पहली बार दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी बन गए थे।

3. 2023 यूएस ओपन चैंपियन, नोवाक जोकोविच

नोवाक जोकोविच ने 2023 यूएस ओपन फाइनल में डेनियल मेदवेदेव को हराकर अपना चौथा यूएस ओपन सिंगल खिताब जीता था। इस जीत के साथ ही उन्होंने मार्गरेट कोर्ट के 24 ग्रैंड स्लैम खिताबों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इस वक्त, टेनिस में  ‘बिग थ्री’ नडाल, जोकोविच, फेडरर, और नडाल को टेनिस में  ‘बिग थ्री’ कहा जाता था।

Tennis players who have won the US Open since 2019
Novak Djokovic

जोकोविच ने अपनी स्थायी प्रतिभा और मजबूती से यह साबित किया कि वह अभी भी टेनिस के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं।

2. 2024 यूएस ओपन चैंपियन, जैनिक सिनर

दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने 2024 यूएस ओपन सिंगल का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था। इस स्टार खिलाड़ी ने फाइनल में अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज़ को 6-3, 6-4, 7-5 हराया और यूएस ओपन खिताब जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बने।

Tennis players who have won the US Open since 2019
Jannik Sinner

2015 में, इटली की फ्लाविया पेनेटा ने महिला सिंगल का खिताब जीता था। यह 23 साल के सिनर का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब था, क्योंकि उन्होंने 2024 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन भी जीता था।

1. 2025 यूएस ओपन चैंपियन, कार्लोस अलकराज

2025 यूएस ओपन में स्पेन के कार्लोस अल्काराज़ ने जैनिक सिनर को हराकर दुनिया के नंबर 1 पुरुष टेनिस खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया। अल्काराज़, जिन्होंने 2022 यूएस ओपन में भी खिताब जीता था, पूर्व चैंपियन सिनर को 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से हराकर अपना छठा और यूएस ओपन में दूसरा मेजर खिताब जीता।

Tennis players who have won the US Open since 2019
Carlos Alcaraz

इस जीत के साथ, 22 साल के अल्काराज़ टेनिस इतिहास में 6 मेजर ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। 2025 यूएस ओपन अल्काराज़ और सिनर के बीच लगातार तीसरी ग्रैंड स्लैम फाइनल मुकाबला था, जो दोनों खिलाड़ियों के बीच एक और रोमांचक मुकाबला साबित हुआ।

टेनिस से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version