Saturday, February 14

आज के टेनिस खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत व कमाल के खेल कौशल से इसको पहले से ज्यादा उत्साहवर्धक और मनोरंजन वाला खेल बना दिया है। वर्तमान समय में टेनिस दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। इसका कारण टेनिस के प्रति खिलाड़ियों और दर्शकों का अपार प्रेम होना शामिल है। पहले तक टेनिस सिर्फ यूरोपीय देशों तक ही सीमित था, लेकिन आज इसे दुनियाभर में देखा जाता है। टेनिस इतिहास में कई महान खिलाड़ियों ने अपने गजब के खेल प्रदर्शनी से धन भी अर्जित किया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको साल 2023 में दुनिया के 5 सबसे अमीर खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।  

Photo Source: Twitter
Photo Source: Twitter
  1. आयन तिरियाक

पूर्व टेनिस खिलाड़ी आयन तिरियाक टेनिस की दुनिया के सबसे धनी खिलाड़ी हैं। वर्तमान में वे टेनिस महासंघ के अध्यक्ष होने के अलावा एक सफल व्यवसायी भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मूताबिक अभी तिरियाक 1.4 बिलियन डॉलर के मालिक हैं। जो कि उन्हें सबसे अमीर टेनिस खिलाड़ी बनाता है।

  1. रोजर फेडरर

रोजर फेडरर आज किसी परिचय के मौहताज नहीं हैं। आज उनका नाम सिर्फ उनके देश में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के महान टेनिस खिलाड़ियों की लिस्ट में लिया जाता है। वर्तमान में रोजर फेडरर के पास कुल 550 मिलियन की संपत्ती है।

  1. सेरेना विलियम्स

सेरेना विलियम्स दुनिया के तीसरी सबसे अमीर टेनिस खिलाड़ी वाली लिस्ट में पहली महिला हैं। इस वक्त सेरेना विलियम्स 270 मिलियन की मालकिन हैं।

  1. राफेल नडाल

स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी रफेन नडाल ने टेनिस के माध्यम से पूरी दुनिया में बहुत लोकप्रियता हासिल की है। 22 ग्रैंड स्लैम में पुरुष एकल खिताब के विजेता रफेल नडाल इस वक्त 220 मिलियन डॉलर के मालिक हैं।

  1. नोवाक जोकोविच

रोजर फेडरर और राफेल नडाल के बाद जिस खिलाड़ी ने टेनिस में सबसे ज्यादा नाम और दाम कमाया है, वो सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच हैं। वर्तमान में जोकोविच भी नडाल की तरह ही 270 मिलियन डॉलर के मालिक हैं। 

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version