Wednesday, February 11

US Open 2024: साल के चौथे ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन 2024 (US Open 2024)का आगाज हो चुका है। यह यूएस ओपन टेनिस के चार ग्रैंड स्लैम्स में से एक है। इस बार 26 अगस्त से इसी शुरुआत हो चुकी है। इस बार इस यूएस ओपन 2024 में 4 भारतीय टेनिस खिलाड़ी भी भाग लेने वाले है। वहीं इसके अलावा भारत के मेंस सिंगल के खिलाड़ी सुमित नागल यूएस ओपन 2024 में इतिहास रचने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Sumit Nagal

क्यूंकि इस बार सुमित नागल अपना चौथा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट खेलेंगे। क्यूंकि इस बार साल 2019 के बाद से सुमित नागल ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी भी बने है। तभी तो उनका इस यूएस ओपन 2024 (US Open 2024) के टूर्नामेंट में हिस्सा लेना भी काफी मायने रखता है।

US Open 2024 टैलोन ग्रीक्सपूर से होगा सुमित नागल का मुकाबला :-

इस समय एटीपी रैंकिंग में भारत के टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल 73वें स्थान पर मौजूद हैं। इस बार यूएस ओपन 2024 (US Open 2024) में उनका पहला मुकाबला नीदरलैंड के टेनिस खिलाड़ी टैलोन ग्रीक्सपूर से होने वाला है। इस समय नीदरलैंड का यह टेनिस खिलाड़ी एटीपी रैंकिंग में 40वें स्थान पर मौजूद है।

Rohan Bopanna

इसके अलावा भारत के सुमित नागल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था और वह इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर तक पहुंचे थे। वहीं इसी साल वह फ्रेंच ओपन और विंबलडन में अपने पहले ही मुकाबले में हार कर बाहर हो गए थे। इसके अलावा सुमित पेरिस ओलंपिक 2024 में भी अपने पहले ही मुकाबले में हार कर बाहर हो गए थे।

US Open 2024 मेंस डबल्स में भारत को इन खिलाड़ियों से है उम्मीद :-

इस बार यूएस ओपन 2024 (US Open 2024) में भारत की तरफ से मेंस डबल्स में तीन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें रोहन बोपन्ना, युकी भांबरी, और एन श्रीराम बालाजी शामिल है। ये सभी भारतीय खिलाड़ी अपने अलग – अलग जोड़ीदारों के साथ खेलने वाले है। भारत के रोहन बोपन्ना को इस टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता दी गई है। इस बार वह ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन के साथ जोड़ी बनाकर खेलेंगे।

Yuki Bhambri

क्यूंकि ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन पिछले साल हुए यूएस ओपन में उपविजेता रहे थे। तभी तो इस बार इस जोड़ी से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद भी रहने वाली है। इस बार भारत के युकी भांबरी भी मेंस डबल इवेंट में फ्रांस के अल्बानो ओलिवेटी के साथ जोड़ी बनाकर खेलने वाले है। इसके अलावा भारत के श्रीराम बालाजी अर्जेंटीना के टेनिस खिलाड़ी गुइडो आंद्रेओजी के साथ जोड़ी बनाकर कोर्ट पर उतरने वाले है।

N Sriram Balaji

इस बार यूएस ओपन 2024 (US Open 2024) में मेंस डबल्स के सभी मुकाबले 28 अगस्त से शुरू होने वाले है। तभी तो इस बार इस यूएस ओपन 2024 में सुमित नागल के साथ ही अन्य भारतीय खिलाड़ियों की भागीदारी भी भारतीय टेनिस के लिए बड़े गर्व की बात है। इस बार सभी भारतीय फैंस को इन सभी भारतीय खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद भी लगी हुई है। ऐसा करते हुए इस बार ये सभी खिलाड़ी भारत का नाम भी रोशन करेंगे। आइए जानते है इस बार के यूएस ओपन 2024 में भारत के पुरुष युगल खिलाड़ी और उनके जोड़ीदार कौन है।

1, रोहन बोपन्ना – मैथ्यू एबडेन (ऑस्ट्रेलिया)
2. युकी भांबरी – अल्बानो ओलिवेटी (फ्रांस)
3.एन श्रीराम बालाजी – गुइडो आंद्रेओजी (अर्जेंटीना)
4.सुमित नागल – योशिहितो निशिओका (जापान)

ये भी पढ़ें: बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे टीम इंडिया के ये दिग्गज खिलाड़ी, श्रेयस-सूर्यकुमार पर रहेगी सभी की नजर

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version