Bangladesh Cricket Team: बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट निदेशक और संचालन अध्यक्ष जलाल यूनुस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। क्यूंकि बांग्लादेश में अभी काफी हिंसा हो रही है जिसका असर अब वहां पर क्रिकेट पर भी पड़ रहा है। अभी महिला टी20 वर्ल्ड कप को भी वहां से शिफ्ट करने की बातें की जा रही है। अभी हाल ही में बांग्लादेश टीम पाकिस्तान दौरे पर गई हुई है।

Bangladesh Cricket Team बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के देश को छोड़ने के बाद से ही वहां के हालात भी काफी खराब हो गए है। तभी तो अब बांग्लादेश में तख्तापलट हो जाने के बाद से ही अब इसका असर बांग्लादेश क्रिकेट पर भी दिखने लगा है। वहीं इसके चलते हुए ही अब आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी पर भी खतरा मंडरा रहा है। तभी तो अभी बांग्लादेश क्रिकेट में इस्तीफों का दौर जारी हो गया है।

Bangladesh Cricket Team अब इसके चलते ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट संचालन अध्यक्ष जलाल यूनुस ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं अब अपने इस्तीफे के बाद बताया कि उन्होंने क्रिकेट के हित में अपना बोर्ड से इस्तीफा दिया है। वहीं अब उनके इस्तीफे के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
Bangladesh Cricket Team जलाल यूनुस ने दिया इस्तीफा :-
Bangladesh Cricket Team बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट संचालन अध्यक्ष जलाल यूनुस ने अब क्रिकेट के हित में बोर्ड से अपना इस्तीफा दे दिया है। वहीं जलाल मौजूदा बोर्ड से इस्तीफा देने वाले पहले निदेशक भी हैं जो 5 अगस्त को छात्र विरोध प्रदर्शनों के बाद सरकार बदलने के बाद से जांच के दायरे में हैं। अब आगे भविष्य में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में बदलाव आने की पूरी उम्मीद है।
Bangladesh Cricket Team नजमुल हसन भी दे चुके हैं इस्तीफा :-

Bangladesh Cricket Team बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने भी क्रिकेट के हित में अपने पद से इस्तीफा देने और वहां की मौजूदा सरकार के साथ सहयोग करने की इच्छा भी जता दी है। क्यूंकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में नियुक्त अभी तक के सभी सदस्य पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबी माने जाते है।
Bangladesh Cricket Team इस वक्त पाकिस्तान दौरे पर बांग्लादेश टीम :-

Bangladesh Cricket Team बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच बांग्लादेश क्रिकेट टीम टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान दौरे पर गई हुई है। पाकिस्तान के दौरे पर बांग्लादेश की टीम को 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 21 अगस्त से खेला जाएगा। वहीं पाकिस्तान के दौरे के बाद बांग्लादेश की क्रिकेट टीम 2 टेस्ट और 3 T20I मैचों के लिए भारत आने वाली है। बांग्लादेश की क्रिकेट टीम का भारत दौरा 19 सितंबर से शुरू होने वाला है।
ये भी पढ़ें: आईपीएल 2025 से पहले लखनऊ से जुड़ेंगे जहीर खान, संभालेंगे यह बड़ी जिम्मेदारी!

