IND VS WI: महिला टी 20 विश्व कप 2024 के वॉर्म अप मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को 20 रनों से हरा दिया है। इस वॉर्म अप मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए थे। जबकि वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 121 रन ही बना पाई थी। इस तरह से वह भारतीय टीम से 20 रनों से हार गई थी।
IND VS WI जेमिमा रोड्रिग्स ने खेली शानदार पारी :-
इस वॉर्म अप मैच में भारत (IND VS WI) की तरफ से पारी की शुरूआत करने आई सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना का आज बल्ला नहीं चल सका। क्यूंकि इस मुकाबले में शेफाली केवल 7 रन और मंधाना 14 रन बना पाई थी। वहीं इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर भी केवल 1 रन ही बना सकी। जबकि बल्लेबाज ऋचा घोष भी सिर्फ 7 रन बना पाई।

भारत के लिए बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने अकेले ही भारतीय टीम (IND VS WI) को संभाला था। उन्होंने अपने टीम के लिए 40 गेंद में 5 चौके लगाते हुए 52 रन की पारी खेली। उनकी पारी के चलते ही भारतीय टीम 141 रनों तक पहुंच पाई थी। उनके अलावा बल्लेबाज यस्तिका भाटिया ने भी 25 गेंद पर 24 रन की पारी खेली थी। इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 50 रन की अहम साझेदारी भी हुई थी। जबकि दीप्ति शर्मा ने नाबाद रहते हुए 13 रन बनाए।
IND VS WI 142 रनों के लक्ष्य से चूकि वेस्टइंडीज :-

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज की टीम IND VS WI) को 142 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन वह इस लक्ष्य हो हासिल नहीं कर पाई। वेस्टइंडीज की टीम के अपने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 121 रन ही बना पाई थी और इस मुकाबले को 20 रन से हार गई थी। वहीं इस मुकाबले में वेस्टइंडीज (IND VS WI) की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। क्यूंकि कप्तान हेली मैथ्यूज शून्य पर और कियाना जोसेफ की जोड़ी 8 रनों के भीतर ही आउट हो गई थी। तभी तो अंत में इनको हार का सामना करना पड़ा था।
IND VS WI चिनेल हेनरी ने लगाया अर्धशतक :-

इस मैच में वेस्टइंडीज (IND VS WI) के लिए सबसे ज्यादा रन उनकी बल्लेबाज चिनेल हेनरी ने बनाए। उन्होंने इस मुकाबले में नाबाद रहते हुए 59 रनों की पारी खेली। उन्होंने 48 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए थे। इसके अलावा कैंपबेल ने 20 रन और फ्लेचर ने 21 रन बनाए। वहीं भारत (IND VS WI) के लिए गेंदबाज पूजा वस्त्राकर ने 3, दीप्ति शर्मा ने 2, रेणुका सिंह, आशा सोभना और राधा यादव ने 1-1 विकेट लिया था।
ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम का हुआ एलान, मेहदी हसन की हुई वापसी

