
IPL 2025: हर क्रिकेट फैन को आईपीएल के 18वें सीजन का बेसब्री से इंतजार है और अब ये इंतजार खत्म हुआ। मंगलवार को आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने आईपीएल 2025 के शुरू होने की आधिकारिक तारीख का खुलासा कर दिया है। इस तारीख के साथ ही आईपीएल के चाहने वालों में ख़ुशी और भी बढ़ गई है।
धूमल ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह भी बताया कि, आईपीएल 2025 का शेड्यूल को जल्द ही जारी किया जाएगा, जिससे फैंस को इस रोमांचक टूर्नामेंट की तारीख और मैचों की जानकारी मिल सकेगी।

अरुण सिंह धूमल ने आईपीएल के नियमों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस सीजन में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि इस बार कुछ खास मुकाबले धर्मशाला क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित किए जा सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो, धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर आईपीएल का रोमांच देखने को मिलेगा।
IPL 2025 की शुरुआत कब से हो रही है?

आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने बताया कि, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के लगभग डेढ़ हफ़्तों बाद 21 मार्च 2025 से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगाज होगा। यह आईपीएल का 18वां सीजन होगा, और इसके रोमांचक मुकाबले क्रिकेट फैंस के लिए एक और बेहतरीन अनुभव लेकर आएंगे।
हर बार की तरह इस बार भी आईपीएल का महासंग्राम जल्द ही शुरू होने जा रहा है और दुनिया भर के क्रिकेट फैंस इस रोमांचक टूर्नामेंट के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले, फैंस को कई नई प्रतियोगिताओं, मुकाबलों और शानदार खेल की उम्मीद है, जो इस बार क्रिकेट की दुनिया को एक नई दिशा में लेकर जाएगा।
यह भी पढ़ें: आईपीएल 2025 की टिकट कैसे बुक करें? जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीका
हालाँकि, आईपीएल मैचों के शेड्यूल के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं आई है, लेकिन इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि टूर्नामेंट का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा सकता है। यह मुकाबला आईपीएल के पहले दिन की शोभा बढ़ा सकता है, जिससे फैंस को एक शानदार और रोमांचक शुरुआत देखने को मिल सकती है।

साल 2025 सभी क्रिकेट फैंस के लिए शानदार रहने वाला है क्योंकि पहले चैंपियंस ट्रॉफी का रोमांच 19 फरवरी से देखने को मिलेगा, फिर उसके बाद 21 मार्च से आईपीएल का महासंग्राम शुरू हो जाएगा। पिछले साल नवंबर महीने में दुबई में हुए मेगा ऑक्शन में आईपीएल के 18वें सीजन के लिए लखनऊ सुपर जाएंट्स ने ऋषभ पंत पर सबसे ज्यादा 27 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
उनके अलावा, पिछले साल आईपीएल का खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को इस बार पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ की राशि में अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं, ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 23.75 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल किया है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

