SA20 लीग इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 15 बल्लेबाज
यहाँ हम आपको SA20 लीग इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 15 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Most Sixes in SA20 Leauge: दक्षिण अफ्रीका का प्रमुख फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट SA20 लीग में बल्लेबाजों की आक्रामकता और पावर हिटिंग का का अहम योगदान रहा है। इस लीग में जो बल्लेबाज अपनी पावर-हिटिंग से मैचों का रुख बदल सकते हैं, वे ही सबसे बड़े स्टार बनकर उभरते हैं। टी20 मैचों में छक्के लगाना विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव डालने का काम करता है।
लीग के दौरान कई बल्लेबाजों ने अपनी धुआंधार बैटिंग से छक्कों की झड़ी लगाई है और सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी शामिल हुए हैं। इन बल्लेबाजों ने अपने पॉवर-हिटिंग से गेंदबाजों को हर मौके पर चुनौती दी है और उन पर दबाव डाला है।
हेनरिक क्लासेन, रयान रिकेल्टन और विल जैक्स जैसे बल्लेबाजों ने SA20 लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप तीन बल्लेबाज हैं। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने लीग को और भी रोमांचक बना दिया है। उनकी आक्रामक बैटिंग और पावर हिटिंग ने उन्हें लीग के सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजों में स्थान भी दिलाया है।
यहाँ हम आपको SA20 लीग इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 15 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
SA20 लीग इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 15 बल्लेबाज
15. वियान मुल्डर – 22 छक्के

डरबन सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर वियान मुल्डर ने 31 मैचों की 26 पारियों में 22 छक्के लगाए हैं। उन्होंने 136.10 की स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 59 रन है। मुल्डर की आक्रामक बल्लेबाजी उनकी टीम के लिए मुख्य भूमिका निभाती है।
14. जेजे स्मट्स – 22 छक्के

जेजे स्मट्स ने 24 मैचों की 23 पारियों में 22 छक्के लगाए हैं। उन्होंने 131.85 की स्ट्राइक रेट से 534 रन बनाए हैं, जिसमें 75 रनों की बेस्ट पारी शामिल है। स्मट्स की बैटिंग ने उन्हें लीग में एक अहम और खतरनाक बल्लेबाज बना दिया है।
13. मार्को यांसिन – 26 छक्के

सनराइजर्स इस्टर्न केप के ऑलराउंडर मार्को यांसिन ने 30 मैचों की 23 पारियों में 26 छक्के लगाए हैं। उन्होंने SA20 लीग में 147.68 की स्ट्राइक रेट से 446 रन भी बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 71* रन रहा है। यांसिन ने न सिर्फ अपनी गेंदबाजी से बल्कि कई मैचों में अंतिम समय पर आकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके अपनी टीम को जीत दिलाई है।
12. जोस बटलर – 27 छक्के

पार्ल रॉयल्स के लिए SA20 लीग का पहला और दूसरा सीजन खेलने वाले इंग्लिश बल्लेबाज जोस बटलर ने 22 मैचों की 22 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 27 छक्के लगाए हैं। बटलर ने 39.95 की औसत और 137.99 की स्ट्राइक रेट से 799 रन भी बनाए हैं, जिसमें 70* रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल है।
11. लेस डु प्लॉय – 28 छक्के

लेस डु प्लॉय ने SA20 लीग में 26 मैचों की 24 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 28 छक्के लगाए हैं। डु प्लॉय ने इस लीग में 39.88 की औसत और 143.02 की स्ट्राइक रेट से 718 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 81* है। उन्होंने कई मैचों में जोबर्ग सुपर किंग्स की जीत में अहम भूमिका निभाई है।
10. फाफ डु प्लेसी – 28 छक्के

जोबर्ग सुपर किंग्स के कप्तान और सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसी ने 29 SA20 मैचों की 27 पारियों में 28 छक्के लगाए हैं। उन्होंने 33.04 की औसत और 143.12 की स्ट्राइक रेट से 760 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 113* रन है। डु प्लेसी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से कई मैचों में अपनी टीम को जीत दिलाई है।
9. मैथ्यू ब्रीट्जके – 29 छक्के

डरबन सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके ने 27 SA20 मैचों की 23 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 29 छक्के लगाए हैं। उन्होंने 127.51 की स्ट्राइक रेट से 635 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोत्तम स्कोर 78 रन है।
8. एडेन मार्कराम – 30 छक्के

एडेन मार्कराम ने 31 मैचों की 29 पारियों में 30 छक्के लगाए हैं। मार्कराम ने 34.80 की औसत और 133.84 की स्ट्राइक रेट से 870 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 100 रन है। वह अपनी शानदार बल्लेबाजी से शुरूआती दोनों सीजन में अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़ें: SA20 लीग में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप 10 गेंदबाज
7. क्विंटन डी कॉक – 31 छक्के

डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले अनुभवी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने SA20 लीग के 31 मैचों की 28 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 31 छक्के लगाए हैं। उन्होंने 23.22 की औसत और 131.72 की स्ट्राइक रेट से 627 रन बनाए हैं, जिसमें 83* रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल रही है।
6. ट्रिस्टन स्टब्स – 31 छक्के

सनराइजर्स इस्टर्न केप के महत्वपूर्ण खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स ने 31 मैचों की 27 पारियों में 31 छक्के लगाए हैं। उन्होंने 141.51 की स्ट्राइक रेट से 634 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 66* है। स्टब्स की पावर हिटिंग और मैच फिनिश करने की क्षमता ने उनकी टीम को कई मैचों में जीत दिलाई है।
5. रासी वैन डर डुसेन – 37 छक्के

MI केपटाउन के सलामी बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने SA20 लीग में 27 मैचों में 37 छक्के लगाए हैं। उन्होंने 35.78 की औसत और 131.72 की स्ट्राइक रेट से 823 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 104 रन है। डुसेन की संयमित और प्रभावी बल्लेबाजी उनकी सफलता की सबसे बड़ी देन है।
यह भी पढ़ें: SA20 लीग इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
4. डेवाल्ड ब्रेविस – 37 छक्के

MI केपटाउन के विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने 27 मैचों की 25 पारियों में 37 छक्के लगाए हैं। ब्रेविस ने 134.38 की स्ट्राइक रेट से 512 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 70* है। उनकी आक्रामक बल्गलेबाजी ने उनकी टीम के लिए कई मैचों में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।
3. विल जैक्स – 46 छक्के

प्रिटोरिया कैपिटल्स के आक्रामक बल्लेबाज विल जैक्स ने 24 मैचों की 22 पारियों में 46 छक्के लगाए हैं। उन्होंने 31.18 की औसत और 169.80 की स्ट्राइक रेट से 686 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोत्तम स्कोर 101 रन है। जैक्स की आक्रामक बैटिंग ने उन्हें लीग में एक प्रमुख भूमिका दी है।
2. रयान रिकेल्टन – 49 छक्के

MI केपटाउन के बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने 21 मैचों की 21 पारियों में 49 छक्के लगाए हैं। उनकी बैटिंग में आक्रामकता और स्थिरता का बेहतरीन मेल रहा है। रिकेलटन ने 42.70 की औसत और 160.82 की स्ट्राइक रेट से 854 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सबसे बड़ा स्कोर 98 रन रहा है। उनका प्रदर्शन टीम के लिए शानदार रहा है।
1. हेनरिक क्लासेन – 60 छक्के

डरबन सुपर जायंट्स के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन SA20 लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 32 मैचों की 29 पारियों में कुल 60 छक्के लगाए हैं। क्लासेन ने 38.83 की औसत और 173.88 की शानदार स्ट्राइक रेट से 932 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोत्तम स्कोर 104* रन है। उनका आक्रामक बैटिंग स्टाइल और पावर-हिटिंग ने उन्हें इस लीग के प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल किया है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।