India vs England ODI Records: पांच मैचों की टी20 सीरीज के समापन के बाद भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड का सामना करेगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 6 फरवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि अगले दो मुकाबले 9 और 12 फरवरी को क्रमशः कटक के बाराबती स्टेडियम और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे।
इस सीरीज में रोहित शर्मा भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि इंग्लैंड की कप्तानी जोस बटलर के हाथों में होगी। इंग्लैंड की टीम में जो रूट को वनडे मैचों के लिए शामिल किया गया है, जबकि पिछली टी20 सीरीज जीतने वाली भारतीय टीम से केवल छह खिलाड़ी वनडे टीम का हिस्सा हैं।
यहाँ हम भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक खेले गए 107 वनडे मैचों के रिकार्ड्स बताने जा रहे हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए वनडे मैचों के रिकार्ड्स – India vs England ODI Records
India vs England ODI: टीम रिकार्ड्स
सबसे ज्यादा जीत: भारत (107 वनडे में 58 जीत, 44 हार)।
सबसे बड़ा टोटल: भारत – 387/5 (50 ओवर) बनाम इंग्लैंड, 14 नवंबर 2008, नीरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट।
सबसे कम टोटल: इंग्लैंड – 110 ऑलआउट (25.2 ओवर) बनाम भारत, 12 जुलाई 2022, द ओवल।
सबसे बड़ी जीत (रनों के मामले में): इंग्लैंड ने भारत को 202 रनों से हराया, 7 जून 1975, लॉर्ड्स।
सबसे बड़ी जीत (विकेट के मामले में): भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया, 12 जुलाई 2022, द ओवल।
सबसे कम अंतर से जीत (रनों के मामले में): इंग्लैंड ने भारत को 1 रन से हराया, 27 दिसंबर 1984, बाराबती स्टेडियम, कटक।
सबसे कम अंतर से जीत (विकेट के मामले में): भारत ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया (326 रनों का लक्ष्य), 13 जुलाई 2002, लॉर्ड्स
India vs England ODI: व्यक्तिगत रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा रन: एमएस धोनी (भारत) – 48 मैचों में 1546 रन।
सबसे बड़ी पारी: एंड्रू स्ट्रॉस (इंग्लैंड) – 145 गेंदों में 158 रन, 27 फरवरी 2011, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु।
सबसे ज्यादा औसत (कम से कम 10 पारियां): मोहम्मद अजहरुद्दीन (भारत) – 65.07 (24 वनडे में 911 रन)।
सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट (कम से कम 250 गेंदें): हार्दिक पांड्या (भारत) – 120.72 (13 वनडे में 402 रन)।
सबसे ज्यादा शतक: युवराज सिंह (भारत) – 37 वनडे मैचों में 4 शतक।
सबसे ज्यादा अर्धशतक: सुरेश रैना और राहुल द्रविड़ (भारत) – 11-11 अर्धशतक।
सबसे ज्यादा डक: विराट कोहली (भारत) – 4 बार शून्य पर आउट।
सबसे ज्यादा छक्के: एमएस धोनी (भारत) – 48 वनडे में 34 छक्के।
एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के: बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) – 10 छक्के (99 रन, 52 गेंद), 26 मार्च 2021, एमसीए स्टेडियम, पुणे।
एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन: इयान बेल (इंग्लैंड) – 7 वनडे में 422 रन, 2007 में भारत दौरे पर।
सबसे ज्यादा विकेट: जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) – 31 वनडे में 40 विकेट।
बेस्ट स्पेल: जसप्रीत बुमराह (भारत) – 6/19 (7.2 ओवर), 12 जुलाई 2022, द ओवल।
सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल: हरभजन सिंह (भारत) – 23 वनडे में 2 बार।
एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट: पॉल जार्विस (इंग्लैंड) – 6 वनडे में 15 विकेट, 1993 में इंग्लैंड का भारत दौरा।
सबसे ज्यादा डिसमिसल (विकेटकीपर): एमएस धोनी (भारत) – 55 (39 कैच, 16 स्टंपिंग)।
सबसे ज्यादा कैच: पॉल कॉलिंगवुड (इंग्लैंड) – 34 वनडे में 24 कैच।
सबसे बड़ी साझेदारी: एमएस धोनी और युवराज सिंह – 256 रन (चौथे विकेट के लिए), 19 जनवरी 2017, बाराबती स्टेडियम, कटक।
सबसे ज्यादा मैच: एमएस धोनी (भारत) – 48 वनडे मैच।
बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीत: एमएस धोनी (भारत) – 28 वनडे में 17 जीत।
बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच पिछली वनडे सीरीज जुलाई 2022 में इंग्लैंड में खेली गई थी, जिसमें रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। अब भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर भी जीत हासिल करके अपना दबदबा कायम रखना चाहेगी।
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज 2025 में टीमें
भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।
इंग्लैंड की वनडे टीम: जोस बटलर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, जेमी स्मिथ, गस एटकिंसन, जो रूट, साकिब महमूद।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

