IPL 2025: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में इस बार भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर अनसोल्ड रहे थे। लेकिन फिर भी वह आईपीएल 2025 के सीजन में एक विदेशी खिलाडी की जगह पर लखनऊ की टीम की तरफ से खेल सकते हैं। आगामी आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स ने एक अच्छी टीम तैयार कर ली है।

इस बार लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने (IPL 2025) मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को काफी बड़ी बोली लगाकर खरीदा था। वहीं इसके अलावा इस टीम ने मिशेल मार्श, एडन मार्करम, डेविड मिलर जैसे खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है। इसके अलावा इस आगामी सीजन 2025 (IPL 2025) के लिए लखनऊ की टीम ने भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अपना कप्तान भी बना दिया है।

लेकिन इस बीच आईपीएल के आगामी सीजन 2025 (IPL 2025) से पहले ही लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। क्यूंकि इस समय ऑस्ट्रेलियाई स्टार ऑलराउंडर मिशेल मार्श इंजर्ड हो गए हैं। तभी तो अपनी इस इंजरी की वजह से ही यह दिग्गज खिलाड़ी अपनी टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए इसबार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी नहीं दिखाई देने वाला है।
मिशेल मार्श के चोटिल होने से बढ़ी LSG की टेंशन :-
मिशेल मार्श ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम के स्टार ऑल राउंडरों में गिने जाते है। क्यूंकि वह गेंद के अलावा बल्ले से लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए काफी मशहूर हैं। इसके चलते हुए ही टी20 क्रिकेट में उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। इसी वजह से आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने उनको 3.4 करोेड़ में खरीदा था।

लेकिन इस समय वह इंजर्ड हो गए हैं। तभी तो अब उनकी इंजरी LSG की मुश्कलें बढ़ा सकती हैं। इसके अलावा अभी वह आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ऑस्ट्रेलियाई टीम से भी बाहर हो गए हैं। वहीं इस मेगा टूर्नामेंट के ठीक बाद ही आईपीएल 2025 (IPL 2025) की शुरुआत हो जाएगी। तभी तो अब यदि वह फिट नहीं होते हैं तो LSG उनकी जगह किसी और ऑलराउंडर खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल कर सकती है।
शार्दुल ठाकुर को मिल सकता है IPL 2025 में मौका :-
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिशेल मार्श अगर आईपीएल 2025 के शुरू होने से पहले फिट नहीं होते हैं तो उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को लखनऊ सुपर जाइंट्स अपनी टीम में शामिल कर सकती है। क्यूंकि भारतीय टीम के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में अनसोल्ड रहे थे।

इसके अलावा यह स्टार ऑलराउंडर काफी लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम से भी बाहर चल रहे हैं। वहीं पिछले एक साल से शार्दुल ठाकुर घरेलू टूर्नामेंट में खेलते हुए काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। क्यूंकि उन्होंने अभी हाल ही में मुंबई टीम के लिए खेलते हुए रणजी ट्रॉफी में शतक लगाया था। इसमें उन्होंने हैट्रिक भी ली थी। तभी तो अब ऐसे में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम उनको अपने साथ जोड़ सकती है।
शार्दुल ठाकुर का आईपीएल करियर :-
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के आईपीएल करियर की अगर बात करें तो उन्होंने अभी तक इस लीग में कुल 95 मैच ही खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने कुल 94 विकेट भी लिए हैं। इस दौरान अगर उनकी बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की 37 पारियों में कुल 307 रन बनाए हैं।

अपनी बल्लेबाजी के दौरान वह 12 बार नाबाद भी रहे हैं। वहीं इस बीच उनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 138 से उपर का रहा है। जबकि इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 68 रन रहा है। इस लीग में शार्दुल ठाकुर KKR, DC और CSK जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं। वहीं अगर आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए LSG की टीम उन्हें शामिल करती है तो उनके आने से टीम की निचले क्रम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी काफी मजबूत हो जाएगी।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


