MIW vs DCW Match Preview: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) का 13वां मैच मुंबई इंडियंस (MIW) और दिल्ली कैपिटल्स (DCW) के बीच खेला जाएगा। यह रोमांचक मुकाबला 28 फरवरी 2025 को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
यह मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद ही मजेदार होगा, क्योंकि वीमेंस प्रीमियर लीग की दो सबसे ताकतवर टीमें इस सीजन दूसरी बार एक-दूसरे से भिड़ने जा रहीं हैं। पहली बार दोनों टीमों के बीच हुए भिड़ंत में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को पटखनी दी थी। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पिछली हार का बदला जरुर लेना चाहेगी।
वहीँ दिल्ली कैपिटल्स की कोशिश रहेगी कि, इस मैच को जीतकर पॉइंट्स टेबल पर पहले पायदान पर पहुँचने की होगी। आईपीएल में दोनों टीमों का फैन बेस काफी बड़ा है, जिसका फायदा उन्हें कल के मैच में देखने को मिल सकता है।

MIW vs DCW: दोनों टीमों की मौजूदा स्थिति
मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले 4 मैचों में 3 मुकाबले जीत कर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई है। कप्तान हरमनप्रीत कौर और नैट सिवर-ब्रंट ने इस सीजन बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, लेकिन टीम को अपने गेंदबाजी विभाग में स्थिरता लाने की जरूरत है। हेली मैथ्यूज और शबनिम इस्माइल जैसे गेंदबाजों से टीम को काफी उम्मीदें हैं।
दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स की टीम हर बार की तरफ इस बार भी शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। उन्होंने अभी तक इस सीजन में 5 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्हें 3 मुकाबलों में जीत जबकि 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम मौजूदा पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर कायम है।
MIW vs DCW: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
दिल्ली कैपिटल्स: शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजाने कप्प, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (विकेट कीपर), निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, टाइटस साधु, शिखा पांडे।
मुंबई इंडियंस: हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नैट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, सजीवन सजना, जी कमलिनी, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, पारुनिका सिसोदिया।

MIW vs DCW: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच और मौसम का हाल
बैंगलुरू में स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जहां बड़े स्कोर की उम्मीद की जा सकती है। छोटी बाउंड्री और सपाट विकेट बल्लेबाजों को आक्रामक खेलने के लिए प्रेरित करती है। हालांकि, स्पिनरों को भी यहां मदद मिल सकती है। मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे मैच में किसी भी प्रकार की समस्या आने की उम्मीद नहीं है।
MIW vs DCW: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन जीत सकता है मैच?
दोनों टीमें संतुलित और मजबूत हैं, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के पिछले प्रदर्शन और आंकड़े को देखें तो दिल्ली का पलड़ा थोड़ा सा भारी लग रहा है। हालांकि, मुंबई इंडियंस की टीम में मैच विजेता खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं। कुल मिलाकर, एक रोमांचक और प्रतिस्पर्धी मुकाबले की उम्मीद है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


