IPL 2025: इस बार आईपीएल 2025 का सीजन 22 मार्च से शुरू होने वाला है। इसके अलावा यह आईपीएल का 18वां संस्करण भी है। वहीं इस आईपीएल सीजन में दर्शकों को तंबाकू और शराब से संबंधित कोई भी विज्ञापन नजर नहीं आएगा।

इस बार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने BCCI और IPL काउंसिल को स्टेडियम परिसर में मैचों के दौरान और राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारण सत्रों के दौरान सरोगेट प्रमोशन सहित सभी तंबाकू और शराब के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने को कहा है। क्यूंकि भारत की सरकार ने अब सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने लिखा आईपीएल अध्यक्ष को पत्र :-
इस बार स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के साथ IPL काउंसिल के अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल को पत्र लिखकर इस बारे में जानकारी दी है। इस बीच उन्होंने पत्र में सभी संबद्ध आयोजनों और खेल सुविधाओं में तंबाकू/शराब उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का भी आग्रह किया है।

इसके अलावा उन्होंने कमेंटेटरों सहित उन खिलाड़ियों को बढ़ावा देने से हतोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया है जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शराब या तंबाकू से जुड़े उत्पादों का समर्थन करते हैं।
भारतीय सरकार ने क्या कारण बताया :-
इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि भारत हृदय रोग, कैंसर, दीर्घकालिक फेफड़ों के रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि का भारी बोझ झेल रहा है। जिसके चलते हुए हर साल 70 प्रतिशत मौतें होती हैं। क्यूंकि तम्बाकू और शराब का सेवन NCD के लिए प्रमुख खतरनाक कारक हैं।

इस समय भारत तंबाकू से संबंधित होने वाली मौतों में दुनियाभर में दूसरे स्थान पर हैं। इससे हर साल लगभग 14 लाख मौतें होती हैं। इसके अलावा शराब भारतीय लोगों के द्वारा उपयोग किया जाने वाला सबसे आम मनोवैज्ञानिक पदार्थ है।
भारत सरकार ने IPL को लेकर क्या कहा :-
इसके अलावा उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि IPL भारत का सबसे अधिक देखा जाने वाला खेल आयोजन है। तभी तो अब ऐसे में इस बड़े मंच पर तंबाकू/शराब का प्रचार स्वास्थ्य और फिटनेस पर जनता को काफी विरोधाभासी संदेश भी देता है।

इसके चलए हुए आईपीएल को स्टेडियम परिसर और राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारण सत्रों में इस तरह के किसी भी विज्ञापन को रोकने के लिए सख्ती से कदम उठाना चाहिए। इसलिए अब इस तरह के सभी उत्पादों की बिक्री पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध होना चाहिए।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

