KKR vs RCB, IPL 2024: आईपीएल 2024 के मैच नंबर 36 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में 1 रन से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हरा दिया है। इस हार के चलते ही अब बेंगलुरु की प्लेऑफ में पहुँचने की उम्मीदों को भी एक बहुत बड़ा झटका लगा है। 223 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु की पारी बुरी तरह से लड़खड़ा गई थी।
पहले तो बेंगलुरु की तरफ से सलामी बल्लेबाजी करने आये कप्तान फाफ डुप्लेसी और टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली जल्दी – जल्दी आउट होकर पवेलियन को चले गए। फिर बाकि के बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने टीम को जितवाने की कुछ उम्मीद जगाई। लेकिन अंत में बल्लेबाजी करने आये पुछल्ले बल्लेबाज करण शर्मा ने टीम को जितवाने के लिए एक उम्मीद की किरण जगा दी।
परन्तु करण शर्मा भी 20 वें ओवर की पांचवी गेंद कर आउट हो गए। उस समय बेंगलुरु को जितने के लिए केवल 2 गेंद पर 3 रन ही चाहिए थे। और लास्ट में बल्लेबाजी करने आये लॉकी फर्ग्यूसन लास्ट गेंद पर 2 रन ही नहीं ले सके और दूसरा रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए। और इस तरह से बेंगलुरु इस मैच को 1 रन से हार गयी।
बेंगलुरु की तरफ से विल जेक्स और रजत पाटीदार ने अर्धशतक लगाया। लेकिन ये दोनों भी टीम को जीत नहीं दिला सके। बेंगलुरु के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 25 और सुयश प्रभुदेसाईं ने टीम के लिए 24 रनों का योगदान दिया। अपने होम ग्राउंड इडेन गार्डन्स पर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 222 रन बनाए। और बेंगलुरु को बनाने के लिए 223 रनों का लक्ष्य दिया।
कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलकर केवल 36 गेंद पर 7 चौके हुए 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ट और सुनील नारायण की ओपनिंग जोड़ी ने टीम को एक बेहद अच्छी शुरुवात दिलाई थी। जब फिल साल्ट आउट हुए थे तब कोलकाता का स्कोर 56 रन था। सुनील नारायण आज टीम के लिए कुछ खास नहीं कर सके थे। और 15 गेंद खेलकर केवल 10 रन बनाकर ही आउट हो गए। कोलकाता ने 10 ओवर के अंदर 100 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया था।
कोलकाता के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी इस मैच में भी कुछ खास नहीं कर पाए। वो 4 गेंद खेलकर केवल 3 रन बनाकर ही आउट हो गए। अंगकृष रघुवंशी को यश दयाल ने अपनी गेंद पर कैमरन ग्रीन के हाथों कैच आउट करवा दिया। उसके बाद क्रीज पर आये वेंकटेश अय्यर ने रन बनाने में काफी जल्दबाजी दिखाई। वेंकटेश अय्यर 8 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हो गए।
उसके बाद क्रीज पर आये रिंकू सिंह। और रिंकू सिंह ने कप्तान श्रेयस अय्यर का कुछ देर के लिए साथ निभाया। इस दोनों ने टीम के लिए पांचवें विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी की। 14 ओवर में रिंकू सिंह 16 गेंद पर 2 चौके और 1 छक्का लगाकर 24 रन बनाकर आउट हो गए। रिंग सिंह के बाद क्रीज पर आये धाकड़ बल्लेबाज आंद्रे रसेल। आंद्रे रसेल ने रमनदीप सिंह के साथ सातवें विकेट के लिए 45 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।
आंद्रे रसेल ने 20 गेंद पर 27 रन बनाये। इस पारी में रसेल ने 4 चौके लगाए। वहीं रमनदीप सिंह ने केवल 9 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के लगाकर 24 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। बेंगलुरु के गेंदबाजों ने कोलकाता के निश्चित अंतराल पर विकेट तो गिराए पर रन गति पर लगाम नहीं लगा पाए। यश दयाल ने कोलकाता के 2 विकेट तो जरूर लिए पर काफी महंगे भी साबित हुए।
यश दयाल ने अपने 4 ओवर में 14 की इकॉनमी रेट से 56 रन दिए। कैमरून ग्रीन ने भी 2 विकेट मिले। वहीं मोहम्मद सिराज को भी 1 विकेट मिला। लॉकी फर्ग्युसन ने भी कोलकाता का 1 विकेट लिया।
ये भी पढ़ें: इस साल हुई थी फीफा की शुरुआत, जानिए पूरा इतिहास

