बीते रविवार यानी 28 अप्रैल 2024 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में बेंगलुरु की टीम ने गुजराता के खिलाफ आसानी से जीत दर्ज कर ली थी। इस दौरान बेंगलुरु के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 44 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 70 रन बनाए। विराट कोहली ने अपनी इस पारी में कुल 6 चौके और 3 छक्के लगाए। इस अर्धशतक के साथ आईपीएल में विराट ने 54वां अर्धशतक लगाया। इस पारी के साथ ही विराट कोहली ने आईपीएल में तीन अन्य नए रिकॉर्ड्स बनाएं।
कोहली ने चेज करते हुए बनाए सबसे ज्यादा रन
गुजरात के खिलाफ 70 रन बनाने के साथ ही विराट कोहली ने इस सीजन में उनके 500 रन भी पूरे कर लिए हैं। इसके अलावा कोहली आईपीएल इतिहास में रनों का पीछा करते हुए 3500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। कोहली ने आईपीएल के 7 सीजन में 500 या उससे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। बता दें कि इससे पहले ये रिकॉर्ड डेविड वार्नर के नाम पर था, लेकिन अब रन मशीन विराट कोहली उनकी बराबरी पर आ गए हैं।
First to 🖐️ hundred runs this season.
In a league of his own 🙇♂️#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2024 #GTvRCB pic.twitter.com/ygMFW10FgS
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 28, 2024
कोहली एक आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 500+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी
7- डेविड वार्नर
7- विराट कोहली
5- केएल राहुल
5- शिखर धवन
3- क्रिस गेल
3- सुरेश रैना
3- क्विंटन डी कॉक
IPL में चेज करते वक्त सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर
24- विराट कोहली
23- शिखर धवन
22- केएल राहुल
20- गौतम गंभीर
ये भी पढ़ें: ईडन गार्डन में होगी दिल्ली और कोलकाता की भिड़ंत, जाने पिच रिपोर्ट व संभावित प्लेइंग XI

