RCB Vs GT, IPL 2024: रविवार को आईपीएल 2024 के 45 वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 9 विकेट से हरा दिया। इस मैच में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी टीम ने गुजरात टाइटंस ने बेंगलुरु की टीम को 201 रन का लक्ष्य दिया।
इस 201 रन के लक्ष्य को बेंगलुरु की टीम ने बड़ी ही आसानी से प्राप्त कर लिया। वहीं अब तक के आईपीएल सीजनों में 16 ओवर में ही 200 रन के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पहली टीम बन गयी है। इस मैच में विल जैक्स ने केवल 41 बॉल पर ही अपना शतक पूरा किया। विल जैक्स ने आखिर के 50 रन बनाने में केवल 10 गेंद ही ली।
इस मैच में विल जैक्स ने गुजरात के धाकड़ स्पिनर गेंदबाज राशिद खान के एक ओवर में ही 29 रन कूट डाले। जोकि राशिद खान के अब तक के आईपीएल करियर का सबसे महंगा ओवर भी रहा। इस मैच में रनों को चेज करते हुए विराट कोहली ने 70 रन बनाये। वहीं अब विराट कोहली आईपीएल में रनों को चेज करने के मामले में 3500 रन बनाने वाले पहले खिलाडी बन गए है।
इस मैच में बेंगलुरु की टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज विल जैक्स ने कमाल की पारी खेली। इस मैच में विल जैक्स ने केवल 41 गेंद खेल कर ही अपना शतक पूरा कर लिया। विल जैक्स ने अपने आखिरी के 50 रन महज 10 गेंद पर ही बना डाले। इसी दौरान विल जैक्स ने मोहित शर्मा और राशिद खान की लास्ट की 12 गेंद पर 56 रन बना डाले।
हम आपको यहाँ पर बताना चाहते है कि विल जैक्स से पहले बेंगलुरु के लिए क्रिस गेल ने सबसे तेज शतक लगाया है। क्रिस गेल ने साल 2013 में केवल 30 गेंद पर ही शतक जड़ दिया था। क्रिस गेल ने पहले 50 रन तो 17 गेंद पर बना दिए थे लेकिन बाद के 50 रन उन्होंने केवल 13 गेंद पर ही बना डाले।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने अपनी पारी के 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 200 रन बनाये। बेंगलुरु ने इस लक्ष्य को अब्दी ही आसानी से प्राप्त कर लिया। बेंगलुरु ने इस लक्ष्य को 16 ओवर में ही चेज कर लिया। इसी रन चेज के बाद अब बेंगलुरु की टीम सबसे कम ओवर में 200 या उससे ज्यादा के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली टीम बन गयी है। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने बेंगलुरु के खिलाफ ही केवल 16.3 ओवर में 200 से ज्यादा का स्कोर चेज किया था।
बेंगलुरु ने आईपीएल के इतिहास में दूसरी बार कम ओवर में 200 से ज्यादा रन का टारगेट चेज किया है। अपने होम ग्राउंड से बहार पहली बार बेंगलुरु ने ऐसा किया है। इससे पहले बेंगलुरु ने 2023 में 187 रन का लक्ष्य चेज किया है। हालाँकि बेंगलुरु का सबसे बड़ा चेज 2010 में पंजाब के खिलाफ अपने घरेलु मैदान पर ही किया था ,जिसमे बेंगलुरु ने पंजाब के खिलाफ 204 रन चेज किये थे।
इसी मैच में बेंगलुरु की टीम के खिलाडी वील जैक्स ने राशिद खान के 16 वें ओवर में 29 रन कूट दिए। इस ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली ने 1 रन बनाया तथा बाद में अगली 5 गेंद में से 4 छक्के और 1 चौका लगाया। वहीं अब तक के आईपीएल इतिहास में राशिद खान के आईपीएल सफर में यह उनका सबसे महंगा ओवर था। इससे पहले 2018 में राशिद खान के खिलाफ पंजाब ने 27 रन बनाये थे।
ये भी पढ़ें: IPL के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, नाम ऐसे कि जानकर दंग रह जाएंगे आप!