आज मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 55वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया है। मुंबई इंडियंस की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ शतक लगाया। दूसरी तरफ तिलक वर्मा ने उनका बखूबी साथ दिया। इस मैच में टॉस हारने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने मुंबई के सामने कुल 174 रन का लक्ष्य दिया था। जो कि इस मैदान और पिच के हिसाब से कम था
इसके बाद 174 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मुंबई ने 31 रन के अंदर ही अपने 3 विकेट खो दिए। इसके बाद एक वक्त में लग रहा था कि मुंबई इंडियंस की टीम इस टारगेट का पीछा नहीं कर पाएगी। लेकिन सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने शानदार पारी खेलकर मुंबई की टीम को जीत दिलाई। इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
📸 That picture perfect moment for Mumbai Indians 💙
Suryakumar Yadav leads #MI to victory with another special innings from him 👌
Scorecard ▶️ https://t.co/iZHeIP3ZRx#TATAIPL | #MIvSRH pic.twitter.com/HJeeO0lmr3
— IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2024
सूर्य कुमार यादव का दमदार शतक
खराब शुरुआत के बाद मैदान पर सूर्यकुमार यादव उतरे और उन्होंने हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। चौथे विकेट के लिए सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने 143 रन की मैच विनिंग पार्टनर्शिप की। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 102 रन बनाए। स्काई ने इस पारी में 12 चौके और 6 छक्के लगाए। दूसरी तरफ तिलक वर्मा ने सूर्यकुमार यादव का बेहतरीन साथ दिया। तिलक ने 6 चौके की मदद से 37 की छोटी मगर बहुमूल्य पारी खेली। हैदराबाद की तरफ से भुवनेश्वर कुमार, मार्को यानसन और कप्तान पैट कमिंस ने 1-1 विकेट लिया।

