ENG VS IND: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड की टीम को पहली बार एजबेस्टन के मैदान पर हराकर इतिहास रच दिया है। इसके बाद पूर्व टेस्ट क्रिकेटर विराट कोहली ने शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम की जमकर तारीफ की। भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम को 336 रनों से हरा दिया है।
इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला को 1-1 से बराबर कर लिया है। वहीं इससे पहले भारत एजबेस्टन में कभी कोई टेस्ट मैच नहीं जीता था। तभी तो अब ऐसे में उनकी जीत के मायने काफी खास हैं। इसके बाद अब भारतीय टीम की जीत पर दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का बयान सामने आया है।
भारत की जीत पर आया कोहली का बयान :-
युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने एजबेस्टन में चल रहे दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम को हराकर इतिहास रच दिया है। इस जीत के बाद अब यंग इंडियन टीम की हर तरफ जमकर प्रशंसा हो रही है।

इस कड़ी में भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने भारत की जीत को काफी शानदार बताया है। इस बीच उन्होंने बीते दिन एक्स पर एक पोस्ट साझा किया था। इसमें उन्होंने शुभमन गिल की बल्लेबाजी व मोहम्मद सिराज व आकाश दीप की गेंदबाजी की जमकर तारीफ की थी।
विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बात :-

भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार 6 जुलाई को भारतीय समयानुसार 9.55 बजे ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि, “एजबेस्टन में भारत की शानदार जीत। निडरता से खेले और इंग्लैंड को लगातार परेशान किया। शुभमन ने बल्ले और फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन किया और सभी ने प्रभावशाली खेल दिखाया। सिराज और आकाश ने इस पिच पर जिस तरह की गेंदबाजी की, उसके लिए उनका विशेष उल्लेख है।”
भारत ने इंग्लैंड को दी करारी शिकस्त :-
इस दूसरे टेस्ट मैच के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पहली पारी में 587 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। तब टीम के कप्तान शुभमन गिल ने 269 रनों की शानदारा पारी खेली थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में इंग्लिश टीम पहली पारी में 407 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

तब भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 5 विकेट हासिल किए। इसके चलते हुए इंडियन टीम ने 180 रनों की बढ़त हासिल की। इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी 427 रन बनाकर घोषित कर दी। तब इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रनों का विशाल लक्ष्य मिला। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम केवल 271 रन बनाकर ही ढेर हो गई।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

