Test Cricket: क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को टेस्ट क्रिकेट कहा जाता है। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट को हमेशा लंबी पारियों और धैर्य का खेल माना जाता है। लेकिन अब समय बदल रहा है। क्यूंकि इस समय अब कई मुकाबलों में चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिल रही है। वहीं इस बीच कुछ ऐसे मैच भी हैं जहां बल्लेबाजों ने टेस्ट की पारंपरिक छवि को तोड़ते हुए रनों का पहाड़ खड़ा किया है। आइए टेस्ट क्रिकेट के उन मुकाबलों पर नजर डाल लेते हैं जब चारों पारियों को मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के लगे हैं।
1. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2019 :-

साल 2019 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर आई थी। उस समय पहला टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में खेला गया था। तब उस मैच में कुल 37 छक्के और 171 चौके लगे थे। इसके अलावा भारतीय टीम ने पहली पारी में 502/7 रन पर घोषित कर दी थी। इसके जवाब में अफ्रीका की टीम ने 431 रन बनाए थे। इसके बाद में भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 323 रन बनाए थे और अफ्रीका को बनाने के लिए 395 रन का लक्ष्य दिया था। लेकिन तब दक्षिण अफ्रीका की टीम अपनी दूसरी पारी में केवल 191 रन ही बना पाई थी।
2. पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड 2014 :-

साल 2014 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच में शारजाह में टेस्ट मैच खेला गया था। तब इस मैच में कुल 35 छक्के और 144 चौके लगे थे। उस समय पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 351 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में न्यूजीलैंड ने 690 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद पाकिस्तान टीम की दूसरी पारी 259 रनों पर समाप्त हुई थी। तब कीवी टीम ने यह मैच पारी और 80 रनों से जीत लिया था।
3. भारत बनाम इंग्लैंड 2024 :-

साल 2024 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर आई थी। तब इस टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में खेला गया था। इस मैच में तब कुल 33 छक्के और 140 चौके लगे थे। इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 319 रन बना दिए थे। वहीं भारत ने तब अपनी दूसरी पारी 430/4 रन के स्कोर पर घोषित कर दी थी। इसके बाद इंग्लैंड की टीम मिले 557 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 122 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।
4. इंग्लैंड बनाम भारत 2025 :-

इस समय भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। वहीं इस सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में कुल 30 छक्के और 190 चौके लगे थे। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 587 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम ने भी 407 रन बना दिए थे। वहीं इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी 427/6 के स्कोर पर घोषित कर दी थी। तब बाद में इंग्लैंड को मिले 608 रनों के लक्ष्य के जवाब में वह केवल 271 रन ही बना पाई थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

