Most individual 50-plus scores in a Test series: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही 2025 की टेस्ट सीरीज में रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई है। चाहे गेंदबाज़ी की बात हो या बल्लेबाज़ी की, हर टेस्ट में कुछ ना कुछ ऐतिहासिक घट रहा है। लेकिन इस सीरीज में एक आंकड़ा ऐसा है, जिसने सभी का ध्यान खींचा है, वो है सबसे ज़्यादा निजी 50+ स्कोर का रिकॉर्ड।
अब तक इस सीरीज में दोनों टीमों के बल्लेबाज़ों ने मिलकर कुल 50 बार 50 या उससे ज़्यादा रनों की पारियाँ खेली हैं, जो किसी भी टेस्ट सीरीज में संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा है। मौजूदा सीरीज में अंतिम टेस्ट मैच तक रविंद्र जडेजा, शुभमन गिल, बेन डकेट, केएल राहुल, ऋषभ पंत, जो रूट और हैरी ब्रूक जैसे बल्लेबाजों ने कई 50+रनों की पारियाँ खेली और पुराने रिकॉर्ड को बराबर करने में मदद की।
टेस्ट क्रिकेट इतिहास में दूसरी बार 50+ स्कोर की हाफ सेंचुरी
टेस्ट क्रिकेट में 50+ स्कोर को बड़ी पारी की शुरुआत माना जाता है और जब एक ही सीरीज में इतनी बार यह आंकड़ा पार हो, तो यह किसी की भी नज़र में आ जाएगा। भारत और इंग्लैंड की इस सीरीज ने अब तक कुल 50 बार 50+ स्कोर दर्ज किए हैं। यह दूसरी बार है जब किसी सीरीज में यह आंकड़ा दर्ज हुआ है।
इससे पहले यह रिकॉर्ड 1993 की एशेज सीरीज के नाम था, जिसमें कुल 50 बार बल्लेबाज़ों ने 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाया था। भारत-इंग्लैंड सीरीज 2025 में ओवल में खेले जा रहे अंतिम टेस्ट की अंतिम पारी में हैरी ब्रूक और फिर जो रूट के अर्धशतक लगाने के बाद यह आंकड़ा 50 तक जा चुका है।
किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा निजी 50+ स्कोर
50 – भारत का इंग्लैंड दौरा, 2025*
50 – एशेज सीरीज, 1993
49 – एशेज सीरीज, 1920/21
46 – वेस्टइंडीज का ऑस्ट्रेलिया दौरा, 1960/61
46 – वेस्टइंडीज का ऑस्ट्रेलिया दौरा, 1968/69
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

