Asia Cup 2025: भारतीय टीम ने अभी हाल ही में इंग्लैंड के साथ खेली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज को 2 – 2 से बराबर किया था। इसके बाद अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड एशिया कप 2025 की तैयारियों में जुट गया है। क्यूंकि आगामी 9 सितंबर से एशिया कप 2025 शुरू होने वाला है। वहीं अब जल्द ही इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी हो सकता है। लेकिन फिर भी अभी कई फैंस के जहन में यह सवाल है कि इस बार एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा या फिर वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा।
किस फॉर्मेट में खेला जाएगा एशिया कप 2025 :-

इस समय आगामी एशिया कप 2025 की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। इस बीच आपकी जानकारी के लिए हम आपको यह बता देना चाहते हैं कि इस बार एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। वहीं इस टूर्नामेंट की शुरुआत आगामी 9 सितंबर से हो जाएगी और इस बार यह टूर्नामेंट यूएई में खेला जाएगा। इसके अलावा इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को खेला जाएगा। जबकि इसका फाइनल मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा।
किसको मिलेगी टीम इंडिया की कप्तानी :-

आगामी 9 सितंबर से खेला जाने वाला एशिया कप 2025 इस बार टी-20 फॉर्मेट में खेला जाने वाला है। वहीं इसमें दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे। क्यूंकि उन्होंने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। इस बीच अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ही एशिया कप में भारतीय टीम की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे। लेकिन अभी तक एशिया कप में कप्तानी को लेकर ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
यहां देखें एशिया कप का पूरा शेड्यूल :-
9 सितंबर (मंगलवार): अफगानिस्तान बनाम हॉन्गकॉन्ग, अबू धाबी
10 सितंबर (बुधवार): भारत बनाम यूएई, दुबई
11 सितंबर (गुरुवार): बांग्लादेश बनाम हॉन्गकॉन्ग, अबू धाबी
12 सितंबर (शुक्रवार): पाकिस्तान बनाम ओमान, दुबई
13 सितंबर (शनिवार): बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, अबू धाबी
14 सितंबर (रविवार): भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई
15 सितंबर (सोमवार): यूएई बनाम ओमान, अबू धाबी
15 सितंबर (सोमवार): श्रीलंका बनाम हॉन्गकॉन्ग, दुबई
16 सितंबर (मंगलवार): बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, दुबई
17 सितंबर (बुधवार): पाकिस्तान बनाम यूएई, अबू धाबी
18 सितंबर (गुरुवार): श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, दुबई
19 सितंबर (शुक्रवार): भारत बनाम ओमान, अबू धाबी
एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले :-
20 सितंबर (शनिवार): ग्रुप बी क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप बी क्वालिफायर 2, दुबई
21 सितंबर (रविवार): ग्रुप ए क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप ए क्वालिफायर 2, दुबई
23 सितंबर (मंगलवार): ग्रुप ए क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप बी क्वालिफायर 2, अबू धाबी
24 सितंबर (बुधवार): ग्रुप बी क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप ए क्वालिफायर 2, दुबई
25 सितंबर (गुरुवार): ग्रुप ए क्वालिफायर 2 बनाम ग्रुप बी क्वालिफायर 2, दुबई
26 सितंबर (शुक्रवार): ग्रुप ए क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप बी क्वालिफायर, दुबई
एशिया कप का फाइनल :-
28 सितंबर (रविवार): फाइनल, दुबई
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

