ODI cricket: वनडे क्रिकेट में 10,000 रनों के आंकड़े को छूना किसी भी बल्लेबाज के लिए उनके वनडे करियर में एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। इसके अलावा जब इस आंकड़ें को कोई खिलाड़ी तेजी से हासिल कर लेता है तो वह खुद को महान खिलाड़ियों की सूची में शामिल कर लेता है। इस बीच भारत के कुछ बल्लेबाजों ने इस मुकाम को काफी कम पारियों में हासिल करके एक नया इतिहास ही रच डाला है। ऐसे में आइए उन भारतीय बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10,000 रन पूरे किए हैं।
1. विराट कोहली :-
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10,000 रन पूरे करने के मामले में पहले पायदान पर दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। क्यूंकि इस दिग्गज बल्लेबाज ने साल 2018 में अपने 213वें वनडे मैच की 205वीं पारी में 10,000 रन का आंकड़ा छू लिया था।

उस समय यह मैच वेस्टइंडीज की टीम के साथ खेला गया था। इसके अलावा उन्होंने अपना पहला मैच साल 2008 में खेला था। जबकि उनको इन 10 हजार रन के आंकड़ें तक पहुंचने में 10 साल और 67 दिन लगे थे। वहीं उस मैच में उन्होंने 129 गेंदों का सामना करते हुए शानदार 157 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
2. रोहित शर्मा :-
इस मामले में दूसरे स्थान पर दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा आते हैं। साल 2023 में उन्होंने भी श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले में 10,000 वनडे रन पूरे किए थे। वहीं इस आंकड़ें तक पहुंचने में उनको 248 मैचों की 241 पारियों का समय लगा था।

जबकि उन्होंने अपना पहला वनडे मैच 2007 में खेला था। इस दिग्गज बल्लेबाज को 10,000 रन पूरे करने में 16 साल और 81 दिन का समय लगा था। इसके अलावा तब उस मैच में उनके बल्ले से 48 गेंदों पर 53 रनों की शानदार पारी आई थी।
3. सचिन तेंदुलकर :-
इस मामले में तीसरे पायदान पर भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। इस महान भारतीय बल्लेबाज ने साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने 10,000 वनडे रन पूरे किए थे।

वहीं तब उन्होंने इस आकंड़ें तक पहुंचने के लिए 11 साल और 103 दिन का समय लिया था। इसके अलावा उन्होंने 266 वनडे मैचों की 259 पारियों में 10 हजार रन पूरे किए थे। वहीं तब उन्होंने उस मैच में 125 गेंदों पर 139 रन बनाए थे। तब भारतीय टीम उस मैच को 118 रनों से जीती थी।
4. सौरव गांगुली :-
इस सूची में चौथे स्थान पर पूर्व दिग्गज भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का नाम आता है। इस पूर्व दिग्गज ने अपना पहला मैच साल 1992 में खेला था। इसके अलावा उन्होंने साल 2005 में अपने 10,000 रन पूरे किए थे। इन रनों तक पहुंचने में उनको 13 साल 204 दिन का समय लगा था।

इस आंकड़ें तक पहुंचने में उनको 272 मैचों की 263 पारियों का समय लगा था। उस समय उन्होंने यह मैच श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। तब उस मैच में उन्होंने 110 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली थी। वहीं इस मैच को भारत तब 4 विकेट से हार गई थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

