WI VS PAK: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की टीम के बीच इस समय तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा मैच बीते 10 अगस्त को खेला गया था। इसके अलावा यह दूसरा मैच ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को मेजबान टीम वेस्टइंडीज की टीम जीतने में सफल रही।
क्यूंकि वेस्टइंडीज की टीम ने पाकिस्तान को पांच विकेटों से हरा दिया है। वहीं अब इस जीत के चलते हुए विंडीज की टीम ने यह श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी है। इसके अलावा यह मैच वर्षा से प्रभावित रहा था। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी। वहीं पाकिस्तान के बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान जैसे स्टार बल्लेबाज इस मैच में रन बनाने में नाकाम रहे हैं।
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को हराया :-
वेस्टइंडीज की टीम ने इस दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वहीं बारिश के चलते हुए यह मैच 37-37 ओवरों का खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तान टीम की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। उनकी तरफ से सबसे बड़ी पारी हसन नवाज (36) ने खेली। जबकि उनके स्टार बल्लेबाज बाबर आजम शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। वहीं कप्तान मोहम्मद रिजवान भी केवल 16 रनों का योगदान ही दे पाए।

इसके चलते हुए पाकिस्तान की टीम ने 37 ओवर में अपने 7 विकेट के नुकसान पर 171 रनों का स्कोर खड़ा किया था। वहीं इस मैच में वेस्टइंडीज टीम के लिए जेडन सील्स ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए थे। इसके बाद इन रनों का पीछा करने आई वेस्टइंडीज की टीम ने 3.4 ओवर शेष रहते हुए अपने 5 विकेट के नुकसान पर यह मैच जीत लिया। कैरेबियाई टीम के लिए रोस्टन चेज ने सबसे ज्यादा 49 रनों की पारी खेली। जबकि शेरफेन रदरफोर्ड के बल्ले से भी 45 रन आए। पाकिस्तान की टीम के लिए गेंदबाज हसन अली और मोहम्मद नवाज ने दो-दो विकेट लिए।
फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है सीरीज :-

पाकिस्तान टीम के खिलाफ दूसरा वनडे मैच जीतने साथ ही अब वेस्टइंडीज की टीम ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली है। वहीं इस मैच में 49 रनों की पारी के साथ-साथ एक विकेट लेने वाले कैरेबियाई खिलाड़ी रोस्टन चेज प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। इसके बाद अब इस सीरीज का अंतिम मैच 12 अगस्त को खेला जाएगा। तब ये दोनों टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज को अपने नाम करना चाहेंगी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

