Most Man Of The Match In Asia Cup History: एशिया कप, एशिया का सबसे बड़ा मल्टीनेशिन टूर्नामेंट है। इसमें जो भी खिलाड़ी और टीम अच्छा प्रदर्शन होती है उसकी काफी तारीफ होती है. 2025 में इस टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितम्बर से यूएई में होनी है।
इस टूर्नामेंट के ऊपर दुनियाभर की नजरें टिकी हुई रहती है। क्रिकेट ही नहीं बल्कि किसी भी खेल में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ़ द मैच दिया जाता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि किन खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार ये ख़िताब जीता है।
ये हैं एशिया कप में सबसे ज्यादा मैन ऑफ़ द मैच जीतने वाले टॉप 5 खिलाड़ी
5. शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी एशिया कप में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का लोहा मनवाया है।अफरीदी ने खेल के दोनों पहलुओं से मैच का रुख अपनी टीम के लिए बदला है। जिसके चलते वो इस टूर्नामेंट में 4 बार मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब जीतने में सफल हुए है। उन्होंने 23 मैचों में 35.46 की औसत और 140 के स्ट्राइक रेट से 532 रन बनाये है। जबकि गेंदबाजी में भी वो 14 विकेट लेने में सफल हुए है।
4. कुमार संगाकारा

दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार कुमार संगाकारा ने भी एशिया कप में अपना जलवा बिखेरा है। उनकी और जयवर्धने की जोड़ी ने श्रीलंका को बहुत से मैच जिताये है। वो इस टूर्नामेंट में 4 बार मैन ऑफ़ द जीतने में सफल हुए है। उन्होंने इस मल्टीनेशन इवेंट में खेले 24 मैचों में 48.86 की औसत और 84.51 के स्ट्राइक रेट से 1075 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 8 अर्धशतक लगाए है।
3. शोएब मालिक

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शोएब मालिक भी एशिया कप में प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर आते है। उनके नाम भी इस टूर्नामेंट में 5 ख़िताब जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने 17 मैचों में 65.50 की औसत और 90 के स्ट्राइक रेट से 786 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए है। गेंदबाजी से भी उन्होंने अपनी टीम के लिए जरुरी विकेट दिलाने में सफल हुए थे।
2. सनथ जयसूर्या

श्रीलंका के दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज और पार्ट टाइम गेंदबाज की भूमिका निभाने वाले सनाथ जयसूर्या एशिया कप में मैन ऑफ़ द मैच जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर आते है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 5 बार इस ख़िताब को अपने नाम किया है। इस मल्टीनेशन इवेंट में उन्होंने गेंद और बल्ले के साथ छाप छोड़ी है। वो ओडीआई एशिया कप इतिहास के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। इस टूर्नामेंट में उनके नाम 25 मैचों में 53.04 की औसत से 1220 रन दर्ज है, और इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए है।
1. विराट कोहली

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली एशिया कप में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ़ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी है। उन्होंने 7 बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है जिसमें 26 मुकाबले खेलते हुए 68 की औसत से 1171 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 4 अर्धशतक भी लगाए है. वो इस टूर्नामेंट के टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। उन्होंने इस मल्टी नेशन इवेंट में 6 बार मैन ऑफ द मैच का ख़िताब जीता है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।
