वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि क्रिकेट के नए युग का आगाज़ है। इसमें प्लेयर्स के धमाकेदार पारियाँ और लाजवाब रिकॉर्ड ने खेल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। हम बात करेंगे उन पाँच महिला क्रिकेटरों की, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के मे सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाए और खुद को ‘फिफ्टी क्वीन’ साबित किया है
आइए जानते है महिला टी 20 वर्ल्ड कप मे अर्धशतक लगाने वाली उन 5 वीमेंस प्लेयर्स के नाम

1.इसमें सबसे पहला नाम न्यूजीलैंड की स्टार क्रिकेटर सूजी बेट्स का है
न्यूज़ीलैंड की अनुभवी ओपनर बल्लेबाज़ सूजी बेट्स महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे सफल बल्लेबाज़ों में गिनी जाती हैं उन्होंने टी 20 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है जो कितनी बार न्यूजीलैंड टीम के लिए जीत का फैक्टर भी साबित हुआ है बेट्स ने वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप मे 42 मैचों में 31.17 की औसत से 1216 रन बनाए है जिसमे 8 अर्धशतक मौजूद है।
2.इस लिस्ट में दूसरा नाम नैट साइवर-ब्रंट का है
ब्रंट ने 2014- 2024 तक कुल 29 मुकाबालों मे खेले चुकीं है नैट इंग्लैंड की बेबाक खिलाड़ी हैं वो चाहे टीम को रन चेज़ करने में मदद करने की बात हो या लड़खडाती टीम में आकर क्रीज पर टिकने की बात हो सभी परिस्तिथियों में उन्होंने खुद को मजबूत साबित किया है अबतक इन्होंने टी20 में 38.84 की औसत से 7 फिफ्टी लगाई है और नैट साइवर-ब्रंट की खासियत हैं दबाव में खेलना में माहिर हैं।
3.ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हेली टॉप 3 में है शामिल
ऑस्ट्रेलिया टीम की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ एलिसा हेली अपने आक्रामक और बेबाक अंदाज़ में खेलने के लिए जानी जाती हैं। हेली ने 42 मैच खेलते हुए 28.80 की औसत से 1008 रन बनाए हैं, जिसमें बल्ले से उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 7 अर्धशतक भी लगाई है। हेली के शॉट्स और पावर-प्ले में तेजी से रन बनाना की तरीका विपक्षी टीम के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। ऑस्ट्रेलिया टीम के निर्णायक मुकाबलों में की कई बार जीतों की नींव रख चुकी हैं।
4.बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) वर्ल्ड कप 20 में चौथी सबसे अधिक फ़िफ्टी लगने वाली प्लेयर हैं
ऑस्ट्रेलिया की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ों की लिस्ट में मौजूद है बेथ मूनी। महिला टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने 6 बार 50+ स्कोर बनाया है। मूनी अब तक 28 मैच खेल चुकी हैं, जिसमें उन्होंने 41.77 की औसत से 752 लगाए हैं। बेथ के खेल में संतुलन और समझदारी का मिश्रण है। मूनी बड़े मौकों पर शांत दिमाग से खेलती हैं और टीम को मुश्किल हालात में सहारा देती हैं।
5.वेस्टइंडीज टीम की बल्लेबाज़ स्टेफनी टेलर के नाम दर्ज है, 6 फिफ्टी मरने का रिकॉर्ड
वेस्ट इंडीज की पूर्व कप्तान स्टेफनी भी इस सूची में शामिल हैं। इन्होंने 35 मैचों मे 33.55 की औसत से 1014 रन बनाए है टेलर के नाम भी 6 फिफ्टी+ स्कोर हैं। टेलर अपने दम पर मैच जिताने वाली खिलाड़ी मानी जाती है। वेस्टइंडीज टीम को 2016 महिला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जिताने में मुख्य योगदान था। उनकी पारियों में क्रिकेटिंग शॉट्स और क्लास दोनों का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है।
महिला टी20 वर्ल्ड कप में इन पाँच बल्लेबाज़ों ने यह साबित किया है कि वीमेंस क्रिकेट सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि तकनीक, धैर्य और विस्फोटक स्ट्राइक रेट का भी संगम है। सूज़ी बेट्स से लेकर स्टेफनी टेलर तक हर खिलाड़ी ने अपनी अलग पहचान बनाई है और लाखों युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया है ।इनके 50+ स्कोर सिर्फ रन नहीं, बल्कि संघर्ष, मेहनत और जज़्बे की कहानी है जिसे आज ये क्रिकेटर्स दुनिया में काफी लोकप्रिय मानी जाती हैं ।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

