इंडियन प्लेयर्स में खेल के प्रति उतना ही जुनून देखने को मिलता है जितना कि महंगी गाड़ियों के प्रति उनका जुनून। स्पोर्ट्स कारों की दमदार गर्जना से लेकर लग्ज़री फ़ीचर्स तक, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले क्रिकेटर सिर्फ़ मैदान के हीरो ही नहीं हैं – वे तेज़ रफ़्तार की गाड़ियों का शौक के लिए भी जाने जाते हैं।
क्रिकेट सितारों के पास मौजूद सबसे महंगी गाड़ियों पर एक नज़र
1.हार्दिक पांड्या मैदान के अंदर जितने स्टाइलिस्ट नजर आते है , दोनों ही जगहों पर अपनी स्टाइल के लिए मशहूर है। उनकी गाड़ियों की मे से सबसे बड़ी कीमत की रोल्स-रॉयस फैंटम, जिसकी कीमत 9.50 करोड़ रुपये है। जिसका 6.8-लीटर ट्विन-टर्बो V12 इंजन है जो 562.20 बीएचपी और 900 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। रॉयस फैंटम बेहतरीन परफॉर्मेंस और कम्फर्ट के लिए जाने जाती है इस कार में फाइव सीटर सीट है जिसमे पांच आदमी बैठ सकते हैं। इस कार की मुख्य सुविधा विशाल इंफोटेनमेंट सिस्टम, आगे की मसाज सीटें है। इस कार की तुलना में कोई और कार नहीं है, इसलिए यह एक अनोखी लग्जरी कार है।
2. भारतीय टीम के बायें हाथ के स्पिनर गेंदबाज रवींद्र जडेजा लगभग 5 करोड़ की कीमत वाली रोल्स रॉयस रेथ गाड़ी के मालिक हैं। 6.6-लीटर ट्विन-टर्बो V12 इंजन से चलने वाली यह रेथ कार 624 बीएचपी और 870 एनएम टॉर्क पैदा करती है और 0-100 किमी/घंटा की रफ़्तार सिर्फ़ 4.5 कुछ ही सेकेंड में पकड़ लेती है। जिस तरह जडेजा सही समय पर गेंद फेंककर मैच का रुख बदल देते हैं।
3.अपने शानदार हिट्स के लिए जैसे मशहूर टीम इंडिया के बल्लेबाज रोहित शर्मा के गैराज में एक लेम्बोर्गिनी उरुस खड़ी है। दुनिया की सबसे तेज़ SUVs में से एक उरुस की कीमत 4.57 करोड़ है। 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन से चलने वाली यह कार 650 bhp और 850 Nm का टॉर्क देती है। उरुस सिर्फ़ 3.6 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ़्तार पकड़ लेती है, इस गाड़ी को बहुत बार चलाते हुए भी बहुत बार रोहित नज़र आये है
4.भारत के लोकप्रिय बल्लेबाज़ों में विराट कोहली का नाम शामिल है विराट लगभग 4 करोड़ की कीमत वाली बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी चलाते हैं। इसमें 6.0-लीटर W12 इंजन लगा है जो 626 बीएचपी और 900 एनएम का टॉर्क देता है। कोहली जिस तरह अपनी कवर ड्राइव शॉट्स को बेहतरीन तरीके से लगाते हैं, उसी तरह यह कार कॉन्टिनेंटल जीटी 0-100 किमी/घंटा की रफ़्तार 3.7 सेकंड में पकड़ लेती है। अपने आलीशान इंटीरियर इस गाड़ी को काफी खास बनता है।

5. केएल राहुल अपने क्लास के लिए जाने जाते है राहुल के कार में सबसे महँगी एस्टन मार्टिन DB11 कार काफी स्टाइलिस्ट है। ₹4.2 करोड़ की कीमत वाली इस कार में 5.2-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V12 इंजन लगा है जो 630 बीएचपी और 700 NM का टॉर्क देता है। DB11 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार मात्र 3.7 सेकंड में पकड़ लेती है।
6.श्रेयस अय्यर के पास लगभग 3.73 करोड़ की कीमत वाली एक लेम्बोर्गिनी हुराकैन कार है। हुराकैन में 5.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड V10 इंजन है जो 631 बीएचपी और 600 एनएम का टॉर्क देता है। यह 0-100 किमी/घंटा की रफ़्तार सिर्फ़ 2.9 सेकंड में पकड़ लेती है इस कार गति अय्यर के स्पिन के ख़िलाफ़ फुटवर्क जितनी तेज़ है
7. एमएस धोनी के पास फेरारी 599 GTO है जिसकी कीमत 3.57 करोड़ रुपये है। इसमें 6.0-लीटर V-12 इंजन लगा है जो 660 बीएचपी और 620 एनएम का टॉर्क देता है। यह कार 3.3 सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी अधिकतम गति 335 किमी/घंटा है। धोनी के लक्ज़री गाड़ियों में से एक है, जिसमें एक रोल्स-रॉयस सिल्वर शैडो और एक मर्सिडीज-एएमजी G63 भी शामिल है और धोनी कार के साथ बाइक की कलेक्शन सबसे अधिक है।
8. बुमराह भारत के सबसे बेहतरीन तेज़ गेंदबाज़ के रूप में जाने जाते हैं और वर्तमान में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। उनके पास 2.11 करोड़ रुपये की मर्सिडीज़-मेबैक S560 लग्ज़री कार है। इसमें 6.0-लीटर V8 इंजन है जो 463 बीएचपी पावर और 700 एनएम टॉर्क देता है। S560 कार को लगभग 4.9 सेकंड में 100 किमी/घंटा की रफ़्तार पकड़ने में माहिर है।
9. मोहम्मद शमी की महँगी गाड़ियों की लिस्ट में जगुआर एफ-टाइप 1.68 करोड़ की कीमत वाली एफ-टाइप का 5.0-लीटर सुपरचार्ज्ड V8 इंजन 444 बीएचपी और 580 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। यह 0-100 किमी/घंटा की रफ़्तार सिर्फ़ 4.6 सेकंड में पकड़ लेती है – शमी के यॉर्कर जितनी तेज़ है ये कार की स्पीड।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

