US Open 2025 : मौजूदा चैंपियन और दुनिया के नंबर एक इटली के जैनिक सिनर ने वर्ष के चौथे और अंतिम ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अभी तक एक भी सेट नहीं गंवाया है। लेकिन पूर्व नंबर-3 ग्रीस के स्टेफनोस सितसिपास को दूसरे दौर में हारकर उलटफेर का शिकार होना पड़ा है। जबकि महिला वर्ग में अमेरिका की कोको गॉफ भी तीसरे दौर में पहुंच गईं। लेकिन इस मैच में भी उनको मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। जापान की नाओमी ओसाका भी तीसरे दौर में पहुंची।
आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जैनिक सिनर ने एलेक्सी पोपिरिन को 6-3, 6-2, 6-3 से हराया है। इस मैच में खेलते हुए उन्होंने अपने दूसरे ही गेम में सर्विस ब्रेक की और शुरुआत में ही लय हासिल कर ली। इस मैच में खेलते हुए इटली के खिलाड़ी ने नौ ब्रेक प्वाइंट में से पांच को भुनाया था। इस बार वह स्विस स्टार रोजर फेडरर के बाद यूएस ओपन का खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बनने का लक्ष्य लेकर खेल रहे हैं। क्यूंकि फेडरर ने साल 2008 में यहीं पर अपने खिताब की रक्षा की थी। इसके अलावा डेनियल अलटमेयर ने चार घंटे चले पांच सेटों के मुकाबले में सितसिपास को 7-6 (5) 1-6 4-6 6-3 7-5 से हराकर बाहर कर दिया है।

इसके चलते हुए यह साल 2017 के बाद उनका पहला सत्र है जब सितसिपास किसी ग्रैंडस्लैम के तीसरे दौर तक नहीं पहुंच सके हैं। इसके बाद अब उनकी टक्कर ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनोर से होगी। क्यूंकि उन्होंने जापान के शिनतारो को 6-2 6-4 6-2 से हराया है। वहीं एक अन्य मैच में 15वीं वरीयता प्राप्त आंद्रे रूबलेव ने वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले ट्रिस्टन बॉयर को 6-3, 6-3, 5-7, 7-6 (4) से हरा दिया है। इसके बाद अब रूबलेव के सामने हांगकांग के क्वालिफायर कोलमैन वोंग होंगे। क्यूंकि उन्होंने भी एडम वाल्टन को 7-6(5), 6-2, 4-6, 6-4 से हराया था।
ज्वेरेव लगातार 7वीं बार तीसरे दौर में :-
जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने ब्रिटेन के जैकब फियरनले को 6-4, 6-4, 6-4 से हरा दिया है। इस मैच में खेलते हुए उन्होंने पहले दो सेट में जल्द ब्रेक हासिल कर लिए थे। लेकिन बाद में जैकब ने अपनी संघर्ष क्षमता दिखाई। इसके बाद दूसरे सेट के चौथे गेम में ब्रेक प्वाइंट हासिल किया।

इस मैच में उनकी सर्विस अच्छी नहीं रही थी क्यूंकि उन्होंने 12 डबल फाल्ट किए। इसके बाद ब्रिटेन के खिलाड़ी ने पांच मैच प्वाइंट बचाए। लेकिन फिर भी वह ज्वेरेव को जीत से नहीं रोक सके। इसके चलते हुए ज्वेरेव लगातार सातवीं बार तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं।
कोको गॉफ को फिर करना पड़ा कड़ा संघर्ष :-
अमेरिका की स्टार महिला एकल खिलाड़ी कोको गॉफ ने डोना वेकिच को 7-6(5) 6-2 से हराया। वहीं इस मैच में एक समय गॉफ पहला सेट गंवाने की कगार पर थी। क्यूंकि इस मैच में उन्होंने गलतियां भी की और उनकी सर्विस भी लय में नहीं दिखाई दे रही थी। इससे पहले मैच में भी उनको तीन सेटों तक संघर्ष करना पड़ा था।

लेकिन इस मैच को जीतने के बाद उन्होंने आलोचकों को निशाने पर लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के साथ उतार-चढ़ाव होते हैं, विनम्रता बरतनी चाहिए। क्यूंकि लोग कहते हैं कि आप दुनिया में नंबर-3 हैं और आपको अच्छा खेलना चाहिए। लेकिन कभी-कभी आप दबाव में आ जाते हैं। खराब दिन आ सकते हैं लेकिन जरूरी यह है कि आप उनसे बाहर कैसे निकलकर आते हैं।
नाओमी ओसाका भी तीसरे दौर में :-

जापान की स्टार टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका साल 2021 के बाद पहली बार यूएस ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गई हैं। इस मैच में उन्होंने हैली बापटिस्टे को 6-3, 6-1 से हराया। इसके अलावा उन्होंने अपने चारों ग्रैंडस्लैम हार्डकोर्ट पर जीते हैं। इनमें दो अमेरिकी ओपन और दो आस्ट्रेलियाई ओपन शामिल है। इसके अलावा वह आखिरी बार साल 2020 में यहां पर कोई खिताब जीती थीं। इसके बाद वह साल 2021 में तीसरे, साल 2022 में पहले और साल 2024 में दूसरे दौर से बाहर हो गई थीं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

