एशिया कप टी20 मैच 9 सितम्बर से 28 सितम्बर तक खेला जाएगा। यूएई में होने वाले इन मैचों ऑनलाइन टिकट बुकिंग 29 अगस्त से शुरू हो गयी है। क्रिकेट प्रेमियों को ग्राउंड में मैच देखने के लिए कितने पैसे खर्च करने पड़ेंगे जानते हैं।
एशिया कप टी20 कब और कहाँ खेला जाएगा
इस बार एशिया कप टी20 का आगाज़ 9 सितम्बर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाला हैं इस बार के संस्करण में 8 टीमें शामिल होंगी। इन टीमों में भारत, पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग मौजूद है। इस दौरान कुल 19 मैच खेले जायेंगें। जिसमे भारत और पाकिस्तान टीम के बीच 14 सितम्बर को दुबई में खेला जाएगा । एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होनेवाले मुकाबले हमेसा से बहुत लोकप्रिय है।
एशिया कप में मैच देखने के लिए टिकट की बुकिंग में कितने पैसे खर्च करने होंगे
एशिया कप टी20 मैच को देखने के टिकट की बुकिंग शुक्रवार से यानि 29 अगस्त से शुरू हो चुकी है इस दौरान अबू धाबी में होने वाले मैचों के लिए सामान्य टिकटों की कीमत AED 40 लगभग 960 रूपए और दुबई में होने वाले मुकाबलों के लिए AED 50 लगभग 1200 है। दुबई स्टेडियम और अबू धाबी के ज़ायेद स्टेडियम में ऑफलाइन टिकट भी खरीद सकते हैं क्रिकेट प्रेमी, जिनकी जानकारी बाद में दी जाएगी।
भारत और पाकिस्तान टीम के बीच होने वाले मैच में क्या है टिकट का दाम
14 सितंबर को एशिया कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच का टिकट सात मैचों के पैकेज के माध्यम से ही खरीदा जा सकता था। पैकेज, जिसमें भारत बनाम पाकिस्तान मैच के साथ-साथ छह अन्य मैच – भारत बनाम यूएई और B1 बनाम B2, A1 बनाम A2, A1 बनाम B1, सुपर फ़ोर में A1 बनाम B2 और टूर्नामेंट का फ़ाइनल शामिल है, AED 1400 लगभग 33,613 रूपए में उपलब्ध होगा।
एशिया कप टी20 2025 के लिए कैसे खरीदें टिकट क्या हैं ऑनलाइन बुकिंग करने के स्टेप्स
1. आधिकारिक टिकटिंग वेबसाइट Platinumlist.net पर सबसे पहले जाएं
2. अपना पसंदीदा मैच चुनें
3. अपने बजट के अनुसार, सीटिंग श्रेणी चुनें
4. चेकआउट के लिए आगे बढ़ें
5. भुगतान पूरा करें
6. ईमेल या एसएमएस के ज़रिए बुकिंग की पुष्टि प्राप्त करें
एशिया कप कौन सी टीम किस ग्रुप में है शामिल
ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान
ग्रुप बी: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग
2025 एशिया कप किस फॉर्मेट में खेला जाएगा
इस बार टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें से चार-चार टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सुपर-फोर में जगह बनाएंगी। सुपर-फोर में सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एक बार खेलेंगी और फिर टॉप दो टीमें फाइनल में भिड़ेंगी।
एशिया कप 2025 के लिए सभी टीमों का स्क्वाड
टीम इंडिया स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।
पकिस्तान का स्क्वाड: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज़, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, साईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफयान मुकीम।
अफगानिस्तान का स्क्वाड: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।
बांग्लादेश का स्क्वाड: लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदयोय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, सैफुद्दीन।
ओमान का स्क्वाड: जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला, मोहम्मद नदीम, हम्माद मिर्जा, आमिर कलीम, सुफियान महमूद, आशीष ओडेद्रा, शकील अहमद, आर्यन बिष्ट, समय श्रीवास्तव, करण सोनावले, हसनैन अली शाह, मुहम्मद इमरान, सुफयान यूसुफ, नदीम खान, जिक्रिया इस्लाम, फैसल शाह।
हांगकांग का स्क्वाड: यासिम मुर्तज़ा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, नियाजाकत खान मोहम्मद, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएत्जी, अंशुमन राथ, कल्हन मार्क चल्लू, आयुष आशीष शुक्ला, मोहम्मद ऐजाज खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, आदिल महमूद, हारून मोहम्मद अरशद, अली हसन, शाहिद वासिफ, गजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद, अनस खान, एहसान खान।
श्रीलंका टीम स्क्वाड :चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानीदु फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेल्लालगे, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, दुशमंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना।

