PKL 2025: प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के सातवें मैच में यूपी योद्धाज की टीम और पटना पाइरेट्स की टीम के बीच मैच खेला गया था। यह सातवां मैच भी विश्वनाध स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में ही खेला गया था। इस मैच में खेलते गए यूपी योद्धाज की टीम ने तीन बार की चैंपियन और पिछले सीजन की उपविजेता रही पटना पाइरेट्स की टीम को 34-31 के अंतर से हरा दिया है।
इसके चलते हुए यूपी योद्धाज की टीम ने इस सीजन की अपनी दूसरी जीत भी दर्ज कर ली है। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच काफी रोमांचक रहा था। क्यूंकि एक समय यूपी योद्धाज की टीम पटना की टीम से 8 पॉइंट्स से पीछे चल रही थी। लेकिन फिर इसके बाद यूपी के कप्तान सुमित और उनकी टीम ने शानदार वापसी करते हुए मैच में जीत हासिल कर ली।
यूपी योद्धाज ने पटना पाइरेट्स को दी मात :-
इस मैच में खेलते हुए दोनों टीमों के लिए शुरुआती पांच मिनट काफी संघर्षपूर्ण रहे थे। क्यूंकि शुरू में इन दोनों टीमों के लिए पॉइंट्स जुटाना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद फिर यूपी के कप्तान सुमित ने डू-ऑर-डाई रेड पर पटना के खिलाड़ी सुधाकर को आउट करके अपनी टीम के डिफेंस का खाता खोल दिया था। इसके जवाब में पटना के डिफेंस ने यूपी के खिलाड़ी गगन को लपककर स्कोर 2-5 कर दिया था।

इसके बाद यूपी की टीम ने मनिंदर को आउट कर अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया। लेकिन पटना के खिलाड़ी अंकित ने गुमान को डबल थाई होल्ड के साथ रोककर मुकाबले को काफी रोमांचक बना दिया था। इसके बाद फिर पटना की टीम ने लगातार दो अंक लेकर स्कोर 6-6 से बराबर कर दिया। इसके बाद फिर पटना के खिलाड़ी अयान ने हितेश को आउट करके यूपी को दबाव में ला दिया था। इसके बाद फिर खिलाड़ी अयान ने अपनी एक ही रेड में आशू और मोहम्मदरेजा को आउट करके पटना को 11-7 की बढ़त दिला दी। इस मैच के हाफटाइम तक पटना 19-13 से आगे चल रही थी।
यूपी योद्धाज ने की दूसरे हाफ में वापसी :-

इसके बाद फिर यूपी योद्धाज की टीम ने दूसरे हाफ में अपनी जोरदार वापसी की। तब खिलाड़ी गुमान की जगह आए शिवम ने एक पॉइंट हासिल किया। इसके बाद फिर यूपी के कप्तान सुमित ने पांच के डिफेंस में अंकित को आउट करके स्कोर 15-19 ला दिया था। इसके बाद फिर सुपर टैकल की स्थिति में आशू ने अयान को रोककर यूपी को दो महत्वपूर्ण पॉइंट्स दिलाए थे। इसके बाद सुमित ने एक बार फिर अयान को लपककर पटना को बड़ा झटका दे दिया था। फिर खिलाड़ी गगन ने डू-ऑर-डाई रेड पर पॉइंट लेकर अंतर को और कम कर दिया था।

इसके बाद खेल के 31वें मिनट में भवानी ने बैककिक के साथ अयान को आउट कर पटना को सुपर टैकल की स्थिति में ला दिया था। जबकि यूपी के कप्तान सुमित ने अंकित को बाहर कर पटना को आल-आउट की ओर धकेल दिया था। इसके चलते हुए यूपी की टीम ने पटना पर 26-25 की बढ़त बना ली थी। वहीं खेल के अंतिम मिनटों में यूपी ने दो पॉइंट्स गंवाए थे। लेकिन आशू ने अयान को आउट करके अपनी बढ़त को 4 पॉइंट्स तक कर दिया था। इसके बाद फिर शिवम ने अंत में एक और पॉइंट जोड़कर यूपी को 5 पॉइंट्स की बढ़त दिला दी थी। इसके बाद फिर अंत में यूपी की टीम ने 34-31 से अपनी जीत पक्की कर ली।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

