Hockey Asia Cup 2025: इस समय एशिया कप हॉकी 2025 में सुपर 4 के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। वहीं इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने लगातार तीन मैच जीतकर सुपर 4 में अपनी जगह बनाई थी। लेकिन अब भारत की हॉकी टीम को जब पहला मैच कोरिया से खेलना पड़ा है तो मैच बराबरी पर छूटा है। क्यूंकि इन दोनों ही टीमों ने खेल के अंत तक 2-2 गोल दागे थे। वहीं इस मैच में खेल के अंतिम मिनट तक काफी रोमांच बना रहा था। इसके अलावा भारतीय टीम इसके फाइनल में जाने की प्रबल दावेदार भी मानी जा रही है।
भारत ने दागा था मैच का पहला गोल :-
एशिया कप हॉकी 2025 के सुपर 4 मुकाबले में साउथ कोरिया के खिलाफ खेलते हुए मैच का पहला गोल भारत की तरफ से किया गया था। इसके बाद कोरियाई टीम ने पलटवार करते हुए बैक टू बैक दो गोल दागकर पहले तो गोल की बराबरी की थी फिर उसके बाद कोरियाई टीम ने मैच में लीड हासिल कर ली।

एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत के हाथ से यह मैच फिसल गया है। लेकिन मैच के अंतिम क्वार्टर में मनदीप के गोल ने कमाल ही कर दिया। इसके बाद यह मैच बराबरी पर समाप्त हो गया।
हार्दिक और मनदीप ने किए अपनी टीम के लिए गोल :-
इस सुपर 4 मुकाबले के शुरू होने के कुछ ही देर बाद हार्दिक सिंह ने मैच का पहला गोल कर दिया। इसके चलते हुए भारतीय टीम को बढ़त मिल गई। इसके बाद मैच में जुगराज सिंह की गलती से कोरिया को एक पेनाल्टी स्ट्रोक मिल गया। इसको उन्होंने गोल में तब्दील कर बराबरी कर ली।

इसके बाद फिर कोरिया को एक पेनाल्टी कार्नर मिला। इसको भी उन्होंने गोल में बदल कर भारतीय टीम पर 2-1 की बढ़त बना ली। इसके बाद खेल के अंतिम समय में भारतीय खिलाड़ी मनदीप सिंह ने एक गोल दाग कर बराबरी हासिल कर ली। लेकिन इस मैच में कुछ देर के लिए तो ऐसा लग रहा था कि भारत इस मैच को जीत जाएगा। लेकिन अंत में कोरिया ने भी अच्छा खेल दिखाया और बाद में कोई गोल नहीं करने दिया।
एक भी मैच नहीं हारी है भारतीय टीम :-
इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने पूल ए के सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने सबसे पहले चीन को तीन के मुकाबले चार गोल से मात दी थी। इसके बाद फिर दूसरे मैच में भारत ने जापान को दो के मुकाबले तीन गोल से हराया था। वहीं फिर तीसरे मैच में भारतीय टीम ने कजाखस्तान की टीम पर 15 गोल की बड़ी जीत दर्ज की थी।

उस समय यह मैच एकतरफा रहा था। इसके अलावा अब सुपर 4 में सभी टीमें एक दूसरे से मैच खेलेंगी। इसके चलते हुए जो टॉप की दो टीमें होंगी, वो फाइनल मैच खेलेंगी। इसके बाद अब भारतीय टीम का मैच 4 सितंबर को मलेशिया से होगा। अगर भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचना है तो उसको यह मैच हर हाल में जीतना होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

