How to Watch Novak Djokovic vs Carlos Alcaraz US Open 2025 Match for Free?: यूएस ओपन 2025 सेमीफाइनल में 38 वर्षीय अनुभवी नोवाक जोकोविच का सामना 22 वर्षीय युवा सनसनी कार्लोस अल्काराज से होने वाला है। यह मुकाबला 06 सितम्बर 2025 को रात 12:30 बजे से शुरू होगा। फैंस इस मुकाबले का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यह मॉडर्न टेनिस की सबसे बड़ी राइवलरी बन चुकी है।
नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्काराज के बीच टेनिस की प्रतिद्वंद्विता पिछले कुछ सालों में खेल जगत की सबसे चर्चित कहानियों में से एक बन चुकी है। 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सर्बियाई दिग्गज जोकोविच ने पिछले दो दशकों में टेनिस पर दबदबा बनाए रखा है, जबकि स्पेन के युवा स्टार कार्लोस अल्काराज ने कम उम्र में ही अपने खेल से पूरी दुनिया को प्रभावित किया है।
नोवाक जोकोविच बनाम कार्लोस अल्काराज़ हेड टू हेड रिकॉर्ड (5-3)
नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्काराज ने 2022 से लेकर अब तक कुल एक-दूसरे के खिलाफ 8 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान जोकोविच को 5 और अल्काराज को 3 मुकाबलों में जीत मिली है। इन मुकाबलों में जोकोविच ने अपनी अनुभव और दबाव में शांत रहने की क्षमता के दम पर बढ़त बनाई है, जबकि अल्काराज़ ने तीन बार जीत दर्ज कर यह साबित किया है कि वह आधुनिक टेनिस के सबसे खतरनाक युवा खिलाड़ी हैं।
खास बात यह है कि, इनकी राइवलरी में हर सतह (क्ले, ग्रास और हार्ड कोर्ट) पर मैच खेले गए हैं और हर बार दर्शकों को हाई-लेवल टेनिस मैच देखने को मिला है। अब वह यूएस ओपन 2025 के सेमीफाइनल में एक-दूसरे से भिड़ने जा रहे हैं।
नोवाक जोकोविच बनाम कार्लोस अल्काराज यूएस ओपन 2025 सेमीफाइनल मैच फ्री में कैसे देखें?
यूएस ओपन 2025 में नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्काराज के बीच खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा, इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर की जाएगी। फैंस 06 सितम्बर 2025 को भारत में 12:30 बजे शुरू होने वाले इस मुकाबले का आनंद उठा सकते हैं।
हालाँकि, यदि आप जियोहॉटस्टार पर यह मुकाबला देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सब्स्क्रिप्शन की आवश्यकता पड़ेगी। लेकिन इसे कुछ देर तक फ्री में स्ट्रीम किया जा सकता है। इसके अलावा, टीवी पर आप इसे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं।
टेनिस से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

