क्रिकेट अब सिर्फ पुरुषों का खेल नहीं रहा है, और यह बात दुनिया अब अच्छे से समझ चुकी है। वर्ल्ड कप जैसे इवेंट्स पर अब और अच्छी तरह से दुनिया की नज़र बनी रहती है। जिसके चलते सभी खिलाड़ियों के ऊपर काफी ज़्यादा दबाव देखने को मिलता है।
हालांकि कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो दबाव में निखर जाते हैं जबकि कुछ बिखर जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि वीमेंस वर्ल्ड कप में किन खिलाड़ियों ने सबसे ज़्यादा रन बनाए हैं।
इन खिलाड़ियों ने वीमेंस वर्ल्ड कप में बनाए हैं सबसे ज़्यादा रन
6. सूज़ी बेट्स (Suzie Bates) – 1179 रन

न्यूज़ीलैंड की ताबड़तोड़ ओपनिंग बल्लेबाज़ सूज़ी बेट्स वीमेंस वर्ल्ड कप में रन बनाने के मामले में पाँचवें नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक 4 बार इस मल्टीनेशनल इवेंट में हिस्सा लिया है, जिसमें अपनी टीम की बल्लेबाज़ी की बागडोर संभाली है।
वो भले ही अभी इस लिस्ट में नंबर 5 पर हैं लेकिन इस वर्ल्ड कप में उनके पास नंबर 2 में आने का मौका रहेगा, क्योंकि वो अभी कुछ रन ही पीछे हैं और ऐसा होता है तो न्यूज़ीलैंड की टीम इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन भी कर सकती है।
सूज़ी बेट्स ने वनडे वर्ल्ड कप में 24 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 56.14 की औसत से 1179 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 4 शतक और 5 अर्धशतक भी लगाए हैं।
5. शार्लोट एडवर्ड्स (Charlotte Edwards) – 1231 रन

इंग्लैंड की दिग्गज बल्लेबाज़ शार्लोट एडवर्ड्स ने लंबे समय तक अपनी टीम की बल्लेबाज़ी की ज़िम्मेदारी संभाली थी और उस दौरान दमदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते टीम खिताब जीतने में सफल हुई थी। 16 साल लंबे करियर में इस दिग्गज बल्लेबाज़ ने बहुत सी शानदार पारियां खेलते हुए इंग्लैंड को न जाने कितने मैच जिताने में मदद की है।
शार्लोट एडवर्ड्स ने वीमेंस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए 30 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम 53.52 की औसत से 1231 रन दर्ज हैं। इस दौरान दिग्गज बल्लेबाज़ ने 4 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं।
4. जैनेट ब्रिटिन (Janette Brittin) – 1299 रन

इंग्लैंड की दिग्गज बल्लेबाज़ जैनेट ब्रिटिन ने अपने डेढ़ दशक लंबे करियर में बहुत सी शानदार पारियां खेली हैं। वह अपनी टीम की मुख्य खिलाड़ी थीं, जिन्होंने वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट में भी लंबे अरसे तक अपनी टीम की बल्लेबाज़ी को संभाला है।
ब्रिटिन ने इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड कप में 36 मुकाबले खेलते हुए 1299 रन बनाने के साथ-साथ 4 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए थे। उस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 138 रन है।
3. मिताली राज (Mithali Raj) – 1321 रन

भारत की पूर्व कप्तान और लंबे समय तक टीम की रीढ़ की हड्डी मिताली राज वर्ल्ड कप में रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आती हैं। उन्होंने सालों-साल कमज़ोर बल्लेबाज़ी को अकेले दम पर न सिर्फ संभाला बल्कि मल्टीनेशनल इवेंट में भी दमदार प्रदर्शन किया है।
मिताली राज ने अपने 22 साल लंबे करियर में 38 मैच खेले, जिसमें 47.17 की औसत से 1321 रन बनाए। जिसमें 2 शतक और 11 अर्द्धशतक शामिल थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रन था।
लौरा वुल्फार्ट (Laura Wolvaardt) – 1328 रन

साउथ अफ्रीका की ताबड़तोड़ ओपनिंग बल्लेबाज़ लौरा वुल्फार्ट वीमेंस वर्ल्ड कप में रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक 3 बार इस मल्टीनेशनल इवेंट में हिस्सा लिया है, जिसमें अपनी टीम की बल्लेबाज़ी की बागडोर संभाली है।
वो इस समय लिस्ट में नंबर 2 पर हैं और अगले वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को फाइनल तक ले जाने में सफल हुई थी। अफ्रीकी कप्तान ने सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में शतक लगाया था। यहीं नहीं पूरे टूर्नामेंट में वो शानदार प्रदर्शन किया था। वर्ल्ड कप 2025 में वो हाईएस्ट स्कोर थी और इस दौरान उनके बल्ले से 571 रन निकले।
लौरा वुल्फार्ट ने वर्ल्ड कप में 24 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 63.23 की औसत से 1328 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 2 शतक और 12 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 169 रन था।
1. डेबी हॉकले (Debbie Hockley) – 1501 रन

न्यूज़ीलैंड की लेजेंडरी बल्लेबाज़ डेबी हॉकले वीमेंस वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने कई साल तक अपनी टीम की बल्लेबाज़ी का ज़िम्मा अकेले संभाला था और बड़े आईसीसी इवेंट में तो वह अपनी बेस्ट फॉर्म में चली जाती थीं, जहाँ उन्हें आउट करना काफी मुश्किल होता था, जिसके चलते वह इतने रन बनाने में सफल हुई हैं।
डेबी हॉकले ने वर्ल्ड कप में न्यूज़ीलैंड के लिए 45 मुकाबले खेलते हुए 1501 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 10 अर्धशतक लगाए। यही नहीं, इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 100 रन है।

