Hockey Asia Cup: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप में अपना विजयी क्रम जारी रखते हुए सुपर चार चरण के पहले मैच में कोरिया को 4-2 से हरा दिया है। इस मैच में भारतीय टीम के लिए वैष्णवी विट्ठल फाल्के (दूसरे मिनट), संगीता कुमारी (33वें मिनट), लालरेमसियामी (40वें मिनट) और ऋतुजा दादासो पिसल (59वें) मिनट ने गोल किए थे।
भारतीय महिला हॉकी टीम का विजयी क्रम जारी :-
एशिया कप में भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना विजयी क्रम जारी रखते हुए सुपर चार चरण के पहले मैच में कोरिया को 4-2 से हरा दिया है। इसके चलते हुए भारतीय टीम ने छह मैचों में चौथी जीत भी दर्ज कर ली है।

इसके चलते हुए पूल बी में सात अंक लेकर शीर्ष पर रहने वाली भारतीय टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। इस मैच में भारतीय टीम के लिए वैष्णवी विट्ठल फाल्के (दूसरे मिनट), संगीता कुमारी (33वें मिनट), लालरेमसियामी (40वें मिनट) और ऋतुजा दादासो पिसल (59वें) मिनट ने गोल किए थे।
ऋतुजा के गोल से भारत ने हासिल की जीत :-
इसके अलावा कोरिया की हॉकी टीम के लिए ये दोनों गोल यूजिन किम ने 33वें और 53वें मिनट में किए थे। लेकिन इसके बावजूद भी वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाई। इसके बाद अब भारतीय टीम का अगला मैच आज गुरुवार को चीन के साथ होने वाला है। वहीं इस मैच में खेलते हुए भारतीय टीम ने शुरुआत में ही पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया था।

इसके बाद फिर वैष्णवी की मदद से भारतीय टीम ने अपने गोल का खाता खोल लिया था। क्यूंकि वैष्णवी ने रिबाउंड पर गोल किया। इसके अलावा उदिता के शुरुआती प्रयास को कोरियाई गोलकीपर ने रोक लिया था। इसके बाद फिर संगीता के मैदानी गोल से भारत ने अपनी बढ़त को दोगुना कर लिया था। जबकि कोरिया की यूजिन ने भी एक गोल किया। इसके बाद भारत के लालरेमसियामी ने गोल करते हुए स्कोर 3-1 कर दिया।

इसके बाद फिर किम ने अपना दूसरा गोल करके स्कोर 2-3 कर दिया। वहीं इसके बाद फिर ऋतुजा के गोल के चलते भारत ने इस मैच में अपनी जीत पक्की कर ली। इस बार सविता पूनिया की अनुपस्थिति में बिचु देवी खारीबाम गोलकीपर के रूप में पहली पसंद रहीं। इसके अलावा थाईलैंड और सिंगापुर के खिलाफ बांसुरी सालुंके को मौका मिला था। इससे पहले अपने ग्रुप मैचों में भारत ने थाईलैंड को 11-0 से हराया, जापान के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला। सिंगापुर को 12-0 से हराकर सात अंकों के साथ शीर्ष पर रहा था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

