T20 Asia Cup: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। वहीं अभी तक एशिया कप के इतिहास में एक से बढ़कर एक पारियां देखने को मिली हैं। इसके अलावा टी-20 प्रारूप में खेले गए इसके संस्करणों में कुछ बल्लेबाजों ने कई शानदार पारियां खेलते हुए अपनी-अपनी टीमों को जीत भी दिलाई हैं।
इस बीच अब अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने एशिया कप 2025 में हांगकांग के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक लगाया है। आइए एशिया कप (टी-20) इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में भी अब जान लेते हैं।
1. अजमतुल्लाह उमरजई :-
इस सूची में अब पहले पायदान पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज अजमतुल्लाह उमरजई का नाम आ गया है। क्यूंकि उन्होंने हांगकांग के गेंदबाज आयुष शुक्ला के ओवर में लगातार 3 छक्के लगाकर तेजी से रन बटोरे थे। वहीं इस मैच में उन्होंने लगातार तेजी से रन बनाते हुए केवल 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था।

इस मैच में वह 21 गेंदों में 53 रन बनाकर आउट हुए थे। उनकी इस तेज पारी के चलते हुए अफगान टीम ने पहले खेलते हुए 6 विकेट के नुकसान पर कुल 188 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में हांगकांग की टीम अपने पूरे ओवर खेलने के बाद भी 9 विकेट खोकर केवल 94 रन ही बना पाई थी।
2. सबसे तेज अर्धशतक वाले अफगानी बल्लेबाज बने उमरजई :-

इस मैच में अपनी इस पारी के साथ ही अब अजमतुल्लाह उमरजई अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की तरफ से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस बीच अब उन्होंने मोहम्मद नबी और गुलबदीन नईब का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। वहीं अब हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि नबी और नईब ने अपनी टीम के लिए 21-21 गेंदों में अर्धशतक लगाए थे।
3. सूर्यकुमार यादव :-
इस सूची में अब दूसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम आता है। वहीं हांगकांग की टीम के खिलाफ खेलते हुए उमरजई ने भारत के सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा था। क्यूंकि सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 के संस्करण में हांगकांग की टीम के खिलाफ ही शानदार बल्लेबाजी की थी। उस समय यह मैच दुबई में खेला गया था।

तब इस मैच में खेलते हुए सूर्यकुमार ने शुरुआत से ही गेंदबाजों की जमकर कुटाई करते हुए केवल 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। इस मैच में उन्होंने 26 गेंदों में नाबाद रहते हुए 68 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में हमें 6 चौके और 6 ही छक्के भी देखने को मिले थे। इसके चलते हुए भारतीय टीम ने इस मैच में 2 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए थे। लेकिन इसके जवाब में हांगकांग की टीम 5 विकेट के नुकसान पर केवल 152 रन ही बना सकी थी।
4. रहमानुल्लाह गुरबाज :-
इस सूची में संयुक्त दूसरे स्थान पर भी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज का नाम आता है। उन्होंने भी साल 2022 के ही संस्करण में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ सुपर-4 मैच में 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। इस मैच में खेलते हुए वह 45 गेंदों में 84 रन बनाकर आउट हो गए थे।

तब उनकी इस शानदार पारी में 4 चौके और 6 छक्के भी आए थे। इसके चलते हुए अफगानिस्तान की टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। लेकिन इन रनों के जवाब में तब श्रीलंका की टीम ने उस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

